12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालभोपाल : यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाशों ने किया...

भोपाल : यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाशों ने किया वार, 40 टांके लगे

Published on

भोपाल ,

फेमस यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर जानलेवा हमला हुआ है. दो नकाबपोश बदमाशों ने एक वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का यह मामला है. शहर के न्यू मार्केट इलाके में यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने हैं. बीते मंगलवार को रात करीब 9:30 बजे वह से घर लौट रहे थे, तभी रोशनपुरा के पास 2 नकाबपोश युवकों ने धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला बोल दिया.

हमले में कपड़ा व्यापारी और यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी बुरी तरह घायल हो गए. यह देख कुछ राहगीर घायल जोगी को अस्पताल ले गए. इलाज के दौरान भूपेंद्र जोगी की पीठ पर और हाथ पर 40 टांके आए हैं.

अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है. लेकिन अभी तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं है. हालांकि, भीड़भाड़ वाले इलाके में आचार संहिता के दौरान हुई इस वारदात ने शहर की कानून की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

पेशे से व्यापारी और हाल ही में इंस्टाग्राम पर फेमस हुए भूपेंद्र जोगी का दावा है कि उनको दो बार मारने की कोशिश की गई है. दूसरी बार बचाव करने के चलते हाथ पर भी गंभीर चोट आई है. परिजनों ने दावा किया है कि भूपेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही कोई विवाद है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...