12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालMP: बैतूल के चार पोलिंग स्टेशन पर फिर होगी वोटिंग, आग लगने...

MP: बैतूल के चार पोलिंग स्टेशन पर फिर होगी वोटिंग, आग लगने से जल गई थी चुनाव सामग्री

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के बैतूल में चार मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने आदेश जारी किए हैं. इन मतदान केंद्रों की सामग्री बस में आग लगने के कारण जल गई थी. बस में 6 मतदान केन्द्रों की सामग्री थी, जिसमें 2 मतदान केंद्र की सामग्री सुरक्षित बची थी. इस संबंध में चुनाव आयोग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है.बैतूल के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 275-राजापुर, मतदान केंद्र क्रमांक 276 डूडर रैयत, मतदान केंद्र क्रमांक 279-कुंदा रैयत और मतदान केंद्र क्रमांक 280-चिखलीमाल में 10 मई को दोबारा मतदान होगा.

चुनाव आयोग के द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश को दिए गए आदेश में बताया गया है कि निर्वाचन के नियमों के अनुसार 29-बैतूल (एसटी) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए सभी भौतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखने के बाद चार मतदान केंद्रों पर 7 मई मंगलवार को मतदान हुआ था, जिसे शून्य माना जाता है और 10 मई, 2024 शुक्रवार को पुनर्मतदान किया जाएगा.

जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर बैतूल नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों से मतदान कर्मियों को लेकर आ रही बस में आग लगने से मतदान सामग्री जल गई थी, जिसमे 2 केंद्रों की सामग्री सुरक्षित है और 4 केंद्रों की अलग अलग मतदान सामग्री जल गई थी. हमने इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को दी थी, जिसमें आयोग द्वारा 4 मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान की घोषणा की गई. हमने सभी अभ्यर्थी और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक ली और एक एक बिंदु पर ब्रीफिंग की. मध्यप्रदेश में 29 सीटों के लिए 4 चरणों में चुनाव संपन्न होना है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 4 चरणों में चुनाव हुआ था

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...