21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के लोकसभा चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा अमेरिका,...

भारत के लोकसभा चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा अमेरिका, रूस का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनावों के बीच रूस ने एक बड़ा दावा किया है. रूस का कहना है कि अमेरिका भारत के लोकसभा चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा है. अमेरिका का मकसद लोकसभा चुनाव के दौरान भारत को अस्थिर करना है.

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरटी न्यूज के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि अमेरिका दरअसल भारत के राजनीतिक परिदृश्य को बाधित करने की कोशिश कर रहा है. वह भारत की राजनीतिक समझ और इतिहास को नहीं समझता. बता दें कि जाखारोवा ने ये बयान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिका की रिपोर्ट के संदर्भ में की.

उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार भारत की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर निराधार आरोप लगाता रहा है. इसका कारण भारत के आंतरिक राजनीतिक परिदृश्य को बाधित करना और आम चुनावों में रुकावटें पैदा करना है. जाखारोवा ने कहा कि अमेरिका की गतिविधियां स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में दखल को दर्शाती हैं, जो भारत के प्रति अपमानजनक हैं.

खालिस्तानी आतंकी पन्नू को लेकर क्या बोला रूस?
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश के भारत पर आरोप को लेकर कहा कि अमेरिका ने अभी तक इस मामले में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता को लेकर कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है. सबूतों के अभाव में इस तरह की अटकलें स्वीकार्य नहीं हैं.

अमेरिका लगातार भारत पर झूठे आरोप लगा रहा
जाखारोव ने कहा कि अमेरिका भारत के खिलाफ लगातार झूठे आरोप लगा रहा है. उसे भारत के इतिहास की समझ नहीं है. इस वजह से वह लगातार धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में भारत पर निराधार आरोप लगाता रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका का मकसद भारत के आंतरिक राजनीतिक हालात में गड़बड़ी पैदा करना है, जिससे आम चुनाव बाधित किए जा सकें.

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग (USCIRF) की ताजा रिपोर्ट में कथित तौर पर धार्मिक स्वतंत्रता उल्लंघन के लिए भारत की आलोचना की गई है. अमेरिका की इस रिपोर्ट को भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया था.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...