10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलशर्मनाक हार के बाद केएल राहुल छोड़ेंगे कप्तानी? अब रिटेन की उम्मीद...

शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल छोड़ेंगे कप्तानी? अब रिटेन की उम्मीद भी नहीं

Published on

लखनऊ,

केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) लड़खड़ाती नजर आ रही है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में बुधवार (8 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी.जबकि इस मैच में लखनऊ ने 166 रनों का टारगेट दिया था. जिसे हैदराबाद ने 9.4 ओवर में ही चेज कर लिया. इस शर्मनाक हार के बाद अब केएल राहुल की कप्तानी खतरे में आ गई है. साथ ही लखनऊ टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित भी गड़बड़ा गया है.

केएल राहुल कप्तानी छोड़ सकते हैं
अब लखनऊ टीम को इस सीजन में 2 मैच और खेलने हैं. यह दोनों ही मैच उसे हर हाल में जीतने होंगे. इसके बाद प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी मजबूत होगी. मगर इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इन बाकी बचे दोनों मुकाबलों से पहले केएल राहुल कप्तानी छोड़ सकते हैं.

इसका कारण है कि राहुल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाह रहे हैं. केएल राहुल 17 करोड़ रुपये के करार के साथ 2022 सीजन में लखनऊ टीम से जुड़े थे. यह इस टीम का पहला सीजन था. मगर अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 2025 में होने वाली IPL मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी केएल राहुल को रिलीज कर सकती है.

लखनऊ के पास अब 5 दिन का ब्रेक
आईपीएल के एक सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच से पहले 5 दिन का ब्रेक है. फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन समझा जा रहा है कि अगर राहुल बाकी बचे दो मैच में सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाते हैं तो मैनेजमेंट को कोई दिक्कत नहीं होगी.’

लखनऊ के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में सनराइजर्स के ओपनर्स ट्रेविस हेड ने 30 गेंद पर नाबाद 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर नाबाद 75 रन बनाए थे. इसके दम पर 58 गेंदों पर 166 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया था.

पूरन हो सकते हैं टीम के अगले कप्तान
इस हार के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका का राहुल के साथ नाराजगी में बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. यदि राहुल कप्तानी छोड़ते हैं तो मौजूदा सीजन में टीम के सबसे प्रभावी बल्लेबाज और उप कप्तान निकोलस पूरन बाकी बचे दो मैच में यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं.

इसी मैच में पहली पारी में हैदराबाद के इसी मैदान पर लखनऊ टीम के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा था. इसके अलावा पावरप्ले में केएल राहुल (33 गेंद में 29 रन) की धीमी बल्लेबाजी भी इस लुभावनी लीग में लखनऊ के उम्मीद से खराब प्रदर्शन का एक बड़ा कारण है और लगता है कि अंतत: गोयनका के धैर्य ने जवाब दे दिया है.

प्लेऑफ में पहुंचना लखनऊ के लिए मुश्किल
भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने 12 मैच में 460 रन बनाए हैं और एक बार फिर सीजन में 500 रन के आंकड़े को पार करने के करीब हैं, लेकिन समस्या उनका स्ट्राइक रेट है जो 136.09 का है. लखनऊ की टीम की दावेदारी हालांकि अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

लखनऊ टीम 14 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसी के घर में और उसके बाद 17 मई को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने बाकी बचे दोनों मैच खेलेगी. यदि लखनऊ टीम दोनों मैच जीतती है, तो 16 अंक तक पहुंच सकती है. हालांकि माइनस.760 के नेट रन रेट में काफी सुधार कर पाना बेहद मुश्किल होगा.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...