21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में लड़के भी नहीं सुरक्षित, पांच साल के बच्चे से मौलवी...

पाकिस्तान में लड़के भी नहीं सुरक्षित, पांच साल के बच्चे से मौलवी ने किया दुष्कर्म, मस्जिद जैसी पाक जगह को भी नहीं छोड़ा

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में अलग-अलग मामलों में लड़कों से दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पाकिस्तान के पंजाब में एक मुस्लिम स्कॉलर को पांच साल के बच्चे से यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस आदमी का नाम अफजल है, जो कि एक जानी-मानी शख्सियत है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि 5 मई को उनका पांच साल का बेटा अब्दुल्ला अपने गधे को ढूंढ़ते हुए अफजल के घर गया। यहां अफजल ने उसके बेटे को घर के अंदर खींच लिया। पीड़ित के पिता ने कहा, ‘अफजल ने मेरे बेटे को घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुर्वयवहार शुरू कर दिया। जब मैं और कुछ अन्य लोग उसे खोजते हुए पहुंचे तो बच्चे ने शोर मचाया। जहां अफजल बच्चे को छोड़कर भाग गया।’

बच्चे के पिता रहाब अली ने कहा कि मौलवी अफजल ने की ओर से किए गए दुर्व्यवहार के कारण उनके बच्चे की हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा, ‘हमें न्याय मिलना चाहिए और इस शर्मनाक कृत्य में शामिल मौलवी अफजल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।’ पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटना के बाद छुपे अफजल को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

मस्जिद के अंदर लड़के के साथ दुष्कर्म
इसी तरह का एक और मामला पाकिस्तान के सिंध में देखने को मिला है। सामरी रिपोर्ट्स ने एक ट्वीट में दावा किया कि मौलवी यासीन नाम के शख्स ने 12 साल के लड़के के साथ मस्जिद में दुष्कर्म किया। इसके ऊपर रेप की धारा 377 और धार्मिक स्थलों को अपवित्र करने के मामले में धारा 295 में केस दर्ज किया गया है। पाकिस्तान में इस तरह लड़कों के दुष्कर्म के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। खास तौर पर इनमें वह लोग शामिल होते हैं, जिनकी धार्मिक रूप से समाज में काफी प्रतिष्ठा होती है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...