12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालMP: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों...

MP: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Published on

शहडोल,

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता 6 मई को शाम के वक्त कोचिंग से अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी. रास्ते में स्कूटी खड़ी वह अपने दोस्त से बात कर रही थी, तभी दोनों को 5 लोगों ने घेर लिया. उनमें से दो बदमाशों ने लड़की के दोस्त को पकड़ा और तीन नाबालिग को उठाकर जंगल के अंदर ले गए. जहां सभी ने बारी-बारी लड़की के साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. तुरंत ही परिजन उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई. नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने 290/2024 धारा 376-D, 376(2)N, 376(DA) भादवि, 5(G), 6 पॉक्‍सो एक्‍ट की धारा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया. पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने वीडियो भी बनाया साथ ही धमकी भी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे. घटना सोमवार रात की है.

10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप
नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 06 मई की शाम वह कोचिंग से घर लौटते समय अपने दोस्‍त के साथ घूमने गई थी. रास्‍ते में वो स्‍कूटी खड़ी कर बात कर रहे थे. उसी दौरान 5 युवक आए और उन्हें घेर लिया. दो लड़कों ने उसके दोस्त को पकड़ा और तीन उसे उठाकर जंगल की तरफ ले गए. जहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने इस मामले में शाहिल कुरैशी, मोहम्मद शमीम और अफजल अंसारी, एश्वर्या निधि गुप्ता और कैलाश पनिका को गिरफ्तार किया है. प्रशासन द्वारा आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया. पीड़िता 10वीं क्लास की छात्रा है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...