12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालकांग्रेस नेता का बड़ा ऐलान, ‘जिसकी दो पत्नियों उसे हर साल देंगे...

कांग्रेस नेता का बड़ा ऐलान, ‘जिसकी दो पत्नियों उसे हर साल देंगे दो लाख रूपए’

Published on

रतलाम•

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने बड़ा ऐलान किया है। गुरूवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक चुनावी सभा में कांतिलाल भूरिया ने ऐलान किया कि जिस शख्स की दो पत्नियां हैं उसे हर साल दो लाख रूपए दिए जाएंगे। सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे जिन्होंने भूरिया के बयान का समर्थन भी किया।

‘जिसकी दो बीवियां उसे मिलेगा 2 लाख रूपए’
कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने गुरुवार को रतलाम के सैलाना में चुनावी सभा में घोषणा की है कि जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, उसे दो लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में सभी महिलाओं के खातों में एक-एक लाख रुपये देने की बात कही है। इस दौरान कांतिलाल भूरिया पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे और उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अबकी बार, 400 पार। वो पहले कहते थे एक बार मुझे प्रधानमंत्री बना दो तो मैं दो करोड़ नौजवानों को नौकरी दूंगा। 15-15 लाख खाते में जमा करा दूंगा लेकिन कुछ नहीं दिया। भूरिया ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर आदिवासी समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने आदिवासी परिवार के लोगों को 10 फीट के गड्ढे में गाड़ दिया। देवास जिले में दो साल की बच्ची को जिंदा गाड़ दिया। सीधी में आदिवासी भाई पर भाजपा नेता पेशाब कर रहा था, तब वे मौन रहे।

जीतू पटवारी ने किया भूरिया के ऐलान का समर्थन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कांतिलाल भूरिया की घोषणा का मंच से समर्थन किया। जीतू पटवारी ने मंच से कहा कि आपके जो भावी सांसद हैं कांतिलाल भूरिया इन्होंने अभी भयंकर घोषणा कर दी। जिसकी दो पत्नियां हैं, उसको दो लाख रूपया दिया जाएगा। बता दें कि रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...