21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान के अस्तित्‍व पर खतरा आया तो बदल देंगे परमाणु नीति... शिया...

ईरान के अस्तित्‍व पर खतरा आया तो बदल देंगे परमाणु नीति… शिया देश ने इजरायल को दी खुली धमकी

Published on

तेहरान:

ईरान ने कहा है कि अगर उसके अस्तित्व को खतरा होता है तो वह परमाणु सिद्धांत में बदलाव करेगा। ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार सैय्यद कमाल खर्राजी ने ईरानी परमाणु सिद्धांत को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार कमाल खर्राजी ने गुरुवार को कहा, ‘परमाणु बम बनाने का हमारा कोई निर्णय नहीं है, लेकिन अगर ईरान के अस्तित्व को खतरा होता है, तो हमारे सैन्य सिद्धांत को बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।’

ईरान के स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक खर्राजी ने कहा, ‘जायोनी शासन की ओर से हमारी परमाणु फैसिलिटी पर हमले की स्थिति में हमारी प्रतिरोधक क्षमता बदल जाएगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि ईरान पहले ही संकेत दे चुका है कि उसके पास ऐसे हथियार बनाने की क्षमता है। ईरान लंबे समय से शांतिपूर्ण न्यूक्लियर प्रोग्राम का दावा करता रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक फतवा जारी कर परमाणु हथियारों के विकास पर प्रतिबंध लगा दिया था।

ईरान के पास परमाणु हथियार की तकनीक
ईरानी सुप्रीम लीडर ने 2019 में अपने रुख को फिर दोहराते हुए कहा, ‘परमाणु बम बनाना और उनका भंडारण करना गलत है और इसका इस्तेमाल करना हराम है। हमारे पास परमाणु तकनीत है, लेकिन ईरान ने दृढ़तापूर्वक इससे परहेज किया है।’ हालांकि ईरान के तत्कालीन खुफिया मंत्री ने 2021 में कहा था कि पश्चिमी दबाव तेहरान को परमाणु हथियार बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। ईरान यूरेनियम को 60 प्रतिशत शुद्धता तक प्राप्त कर सकता है। जबकि हथियार-ग्रेड यूरेनियम 90 फीसदी तक एनरिच किया जाता है।

ईरान ने किया था इजरायल पर हमला
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के एक आधिकारिक मानदंड के मुताबिक अगर मौजूदा परमाणु सामग्री को और अधिक एनरिच किया जाता है तो यह दो परमाणु हथियारों के लिए पर्याप्त होगा। ईरान की ओर से यह चेतावनी तब दी गई है जब अप्रैल में ही दोनों देश आमने-सामने आ गए। ईरान की ओर से 300 मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमला किया गया। ईरान का कहना है कि सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के जवाब में इजरायल पर मिसाइल दागे गए हैं।

 

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...