10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलधर्मशाला में ओलों के साथ विराट भी बरसे, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी,...

धर्मशाला में ओलों के साथ विराट भी बरसे, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी, 8 रन से चूके शतक तो पटका बैट

Published on

धर्मशाला:

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम और आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को काफी रास आता है। इस बात को उन्होंने एक बार फिर साबित किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ चल रहे पंजाब किंग्स और आरसीबी के मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महफिल लूट ली। उनके स्ट्राइक रेट पर उठ रहे सवालों को कोहली ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खारिज कर दिया। कोहली इस सीजन भले ही अपने दूसरे शतक से 8 रन से चूक गए। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वो वर्ल्ड कप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए भी अच्छे संकेत हैं। हालांकि शतक से चूकने के बाद विराट कोहली थोड़ा निराश हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने वापस डगआउट में जाते-जाते बैट भी पटका।

विराट कोहली ने खेली 92 रन की गजब पारी
35 साल के विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 195.47 का रहा। इतना ही नहीं बल्कि विराट के अब इस सीजन 600 से ज्यादा रन भी हो गए। वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। बता दें कि मैच थोड़ी देर के लिए बारिश के चलते रुका भी था। मैदान में ओले भी पड़े थे।

आरसीबी ने दिया 242 रन का टारगेट
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी गलत साबित हुआ। आरसीबी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 241 रन बना डाले। पंजाब के सामने अब 242 रन का टारगेट है। आरसीबी के लिए सर्वाधिक 92 रन कोहली ने बनाए। रजत पाटीदार ने 55 तो कैमरून ग्रीन ने 46 रन की अच्छी पारी खेली।

 

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...