21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडन के आगे नहीं झुके नेतन्‍याहू, इजरायली सेना के टैंकों का आधे...

बाइडन के आगे नहीं झुके नेतन्‍याहू, इजरायली सेना के टैंकों का आधे राफा पर कब्जा, अकेले लड़ने की खाई कसम

Published on

तेल अवीव:

इजरायल और हमास का युद्ध चल रहा है। इजरायल ने गाजा के राफा शहर पर हमला बोल दिया है। इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गाजा को हथियारों की आपूर्ति रोकी जा सकती है। लेकिन ऐसा लगता नहीं कि इजरायल को अमेरिका की धमकी से कोई फर्क पड़ रहा है। इजरायली पीएम ने चेतावनी के खिलाफ कहा कि इजरायल अपने नाखूनों से लड़ने के लिए तैयार है। अमेरिकी चेतावनी के बाद भी इजरायली सेना राफा में मौजूद है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली टैंको ने राफा के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को बांटने वाली मुख्य सड़क पर कब्जा कर लिया है।

इससे राफा का पूर्वी हिस्सा प्रभावी ढंग से घेर लिया गया है। निवासियों ने शहर के पूर्व और उत्तर-पूर्व में लगातार हो रही गोलीबारी और विस्फोट के बारे में बताया। हमास के साथ लगातार हो रही यह लड़ाई को दिखाता है। हमास ने कहा कि उसने शहर के पूर्व में एक मस्जिद के पास इजरायली टैंको पर घात लगाकर हमला किया, यह इस बात का संकेत है कि इजरायली सेना बाहरी इलाकों से कई किलोमीटर अंदर तक घुस गई है।

राफा में 10 लाख से ज्यादा लोग
राफा मिस्र की सीमा से लगता हुआ गाजा का शहर है। 7 अक्टूबर के हमले के बाद से इजरायल राफा पर हमले की धमकी देता रहा है। इजरायल का दावा है कि यहां हमास के हजारों लड़ाके हैं। राफा में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। बाइडेन प्रशासन ने कहा है कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए एक बड़े राफा आक्रमण का समर्थन नहीं किया जा सकता। वहीं इजरायल का कहना है कि जब तक राफा से हमास का खात्मा नहीं होगा, तब तक वह शांत नहीं बैठेगा। ऐसी रिपोर्ट आई थी कि अमेरिका इजरायल को हवाई बमों की खेप रोक रहा है।

अमेरिका की मदद के बिना लड़ेगा इजरायल
अमेरिका के हथियार न देने पर इजरायल ने चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब नेतन्याहू ने सीधे तौर पर अकेले लड़ने की धमकी दी है। इजरायली पीएम ने अमेरिका का नाम लिए बिना कहा, ‘अगर हमें अकेले खड़ा होना है, तो हम अकेले खड़े होंगे। अगर हमें लड़ना पड़ा तो हम अपने नाखूनों से लड़ेंगे। लेकिन हमारे पास इससे ज्यादा है। आत्मा और ईश्वर की मदद से हम विजयी होंगे।’ युद्ध के बीच मिस्र में शांति वार्ता भी चल रही है। हमास ने कहा कि उसका प्रतिनिधिमंडल कतर के लिए रवाना हो गया है। अब शांति का निर्णय इजरायल के पास है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...