21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहज यात्रा पर जा रहे भारतीय रहें सतर्क, सऊदी सरकार ने सख्त...

हज यात्रा पर जा रहे भारतीय रहें सतर्क, सऊदी सरकार ने सख्त किए हैं नियम, तोड़ने पर लग सकता है जुर्माना

Published on

रियाद:

इस साल के हज के लिए कई देशों से तीर्थयात्रियों सऊदी पहुंचने लगे हैं। हाजियों का पहला ग्रुप गुरुवार को सऊदी अरब पहुंचा। पहले जत्थे में भारत के भी 283 लोग शामिल थे। पहले जत्थे का मदीना में प्रिंस मोहम्मद बिन अब्दुल अजीज एयरपोर्ट पर सऊदी सरकार में मंत्री सालेह बिन नासिर अल जस्सर और अब्देल फत्ताह ने स्वागत किया। सऊदी में भारत के राजदूत सुहेल अजाज खान भी भारतीय हाजियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। सऊदी अरब में भारतीय मिशन ने भारतीय तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार होने की बात कही है। इस साल सऊदी सरकार ने कई नियम बदले हैं, जिससे एक तरफ हाजियों को सुविधा तो होगी तो चूक होने पर जुर्माना भी लग सकता है।

सऊदी अरब ने बिना परमिट के बिना हज करने की कोशिश करने वालों के लिए सख्ती करते हुए घोषणा की है कि बिना परमिट के लोगों को हज करने वाले व्यक्ति पर 50 हजार रियाल (करीब 11 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर छह महीने की जेल भी हो सकती है। अधिकारियों ने कहा है कि जुर्माना निवासियों और आगंतुकों दोनों पर लागू होगा। सजा पूरी होने के बाद ऐसा करने वालों को 10 साल के लिए देश से निष्कासित भी किया जाएगा। ऐसे लोगों के 10 साल तक देश में दोबारा प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही सऊदी अरब सऊदी हज मंत्रालय ने हज के सीजन के दौरान पवित्र स्थलों में एंट्री देने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए आधिकारिक तौर पर नुसुक कार्ड लॉन्च किया है। नुसुक कार्ड में सभी हाजियों को दिया जाएगा ताकि फर्जी तरीके से किसी को पवित्र स्थलों में एट्री से रोका जाएगा। इतना ही नहीं मक्का में एंट्री के लिए भी परमिट की जरूरत होगी, बिना परमिट मक्का में एंट्री नहीं मिल पाएगी।

सऊदी में आएंगी हाजियों की 7700 फ्लाइट
अरब न्यूज के मुताबिक, सऊदी मंत्री अल-जस्सर ने बताया है कि इस साल हज यात्रियों को लेकर 7,700 उड़ानें सऊदी के छह हवाई अड्डों पर पहुंचेंगी। इन हाजियों के लिए 27,000 से अधिक बसें, हाई-स्पीड अल-हरमैन और अल-मशर ट्रेनें सेवा में होंगी। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ और हजारों की संख्या में कर्मचारी हज यात्रा के लिए स्पेशल ड्यूटी पर रखे गए हैं।

सऊदी सरकार ने हाजियों के लिए नया स्मार्ट ऐप और हज सुविधा ऐप भी लॉन्च किया है। इस पर हाजी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस साल जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हज यात्रा के सुनियोजित और संपूर्ण परिचालन के लिए कई अतिरिक्त प्रयास किए हैं। इस साल हज 14 जून या उसके आसपास शुरू होने और 19 जून को पूरा होने की उम्मीद है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...