12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलसाई सुदर्शन ने आईपीएल में ठोकी अपनी पहली सेंचुरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम...

साई सुदर्शन ने आईपीएल में ठोकी अपनी पहली सेंचुरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छक्के चौकों की बरसात

Published on

हमदाबाद:

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में शतक ठोक दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर साई ने शतक लगाया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर साई ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रुतुराज गायकवाड़ ने सीजन में सिर्फ दूसरी बार टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर साई सुदर्शन ने उनके फैसले को गलत साबित करवा दिया।

आईपीएल में साई का पहला शतक
साई सुदर्शन का आईपीएल इतिहास में यह पहला शतक है। 2022 में तमिलनाडु के साई ने गुजरात के लिए ही आईपीएल में डेब्यू किया था। 50 गेंदों पर उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। शतक तक पहुंचने में उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के मारे। 32 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद वह और भी ज्यादा विस्फोटक हो गए। टी20 क्रिकेट में इसस पहले 22 साल के साई सुदर्शन के बल्ले से कोई शतक नहीं निकला था।

आईपीएल में 1000 रन भी पूरे
शतक बनाने के साथ ही साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। साई की यह आईपीएल में सिर्फ 25वीं पारी है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ रुतुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ने 31-31 पारियों में एक हजार आईपीएल रन पूरे किए थे।

पहले विकेट के लिए जोड़े 210 रन
पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच 210 रनों की साझेदारी हुई। 51 गेदों पर 103 रनों की पारी खेलने के बाद साई पवेलियन लौटे। उन्हें तुषार देशपांडे ने अपना शिकार बनाया। इसी ओवर में शुभमन गिल भी आउट हो गए। आईपीएल में यह पहला मौका है जब चेन्नई के खिलाफ किसी सलामी जोड़ी ने 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी बनाई है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...