21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपंजाबियों के खून की कोई कीमत नहीं है क्या... बलूचिस्तान में 7...

पंजाबियों के खून की कोई कीमत नहीं है क्या… बलूचिस्तान में 7 लोगों की मौत पर भड़के पाकिस्तानी एक्सपर्ट, मरियम को घेरा

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सैलून पर काम करने वाले सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये सभी सात लोग पंजाब प्रान्त के रहने वाले थे और बलूचिस्तान के ग्वादर में काम करते थे। अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके क्वार्टर पर उस वक्त हमला किया, जब वो सो रहे थे। मृतक पंजाब के खानेवाल और लोधरन जिलों के रहने वाले थे। ग्वादर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुहम्मद मोहसिन ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि उन पर हमला किया गया क्योंकि वे पंजाबी थे। पाकिस्तानी यूट्यूबर और राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा ने इस हमले पर दुख जताया है और साथ ही सरकारों को भी घेरा है। खासतौर से पंजाब की मरियम नवाज की सरकार पर उन्होंने गुस्सा निकाला है।

कमर चीमा ने बलूचिस्तान की घटना पर कहा, ‘आखिर पंजाबियों का खून सस्ता क्यों है। बलूचिस्तान के लोग तो पंजाब में काम भी करते हैं और नौकरियां भी करते हैं। उनको यहां निशाना नहीं बनाया जाता लेकिन बलूचिस्तान में पंजाबी पहली बार निशाने पर नहीं हैं। बलूचिस्तान में पहले भी पंजाब के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन पंजाबी लीडरशिप इस पर फिक्रमंद नहीं दिखती है। जिस तरह से चीजें हो रही हैं, उससे साफ लगता है कि बूलचिस्तान में फंड आ रहा है कि पंजाबियों को टारगेट करके मारा जाए।

‘बलूचिस्तान में कोई पंजाबियों की सरकार नहीं’
चीमा ने कहा कि पाकिस्तान की राजनीति पर पंजाब की पकड़ भी पंजाबियों को निशाना बनाने की एक वजह लगती है लेकिन इस तरह से एक सूबे के लोगों को निशाना नहीं बनाया जा सकता है। बलूचिस्तान में कोई पंजाबियों की सरकार नहीं है, वहां बलूच ही सरकार में हैं। पंजाब में पंजाबियों की सरकार है। इस तरह से बंदूक का सहारा लेकर अगर चीजों को हल करने की कोशिश की जाएगी तो इससे कुल हल नहीं निकल पाएगा।

कमर चीमा ने इस तर्क को भी सिरे से खारिज कर दिया कि बलूचिस्तान को सही प्रतिनिधित्व ना मिल पाने की वजह से वहां के लोगों में गुस्सा है। चीमा ने कहा कि बीते कुछ सालों में बलूचिस्तान में हर स्तर पर काम हुआ है। जहां तक राजनीति की बात है तो अगर पांजाब की आबादी ज्यादा है तो इसका फर्क नेशनल असेंबली में भी दिखेगा। ये कह देना भी ठीक नहीं है कि फौज में सिर्फ लाहौर या पंजाब के लोग भरे हुए हैं। ये नहीं कहा जा सकता है कि सब चीजों पर पंजाब ने कब्जा कर लिया है। बलूचिस्तान के लोग हर संस्थान में हैं और अगर कहीं कोई दिक्कत है तो इसका तरीका हत्याएं करना नहीं है। इसकी इजाजत किसी को भी नहीं गदी जा सकती है।’

 

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...