12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलहैट्रिक हार के बाद गुजरात टाइटंस को मिली जीत, चेन्नई सुपर किंग्स...

हैट्रिक हार के बाद गुजरात टाइटंस को मिली जीत, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह

Published on

अहमदाबाद,

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हरा दिया है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए गुजरात को किसी भी कीमत पर जीत चाहिए थी। वही हार ने चेन्नई के लिए अंतिम चार की राह मुश्किल कर दी है। 12 मैचों में चेन्नई के 12 पॉइंट हैं। लखनऊ और दिल्ली के भी इतने ही मैच में इतने ही पॉइंट हैं। राजस्थान और केकेआर के 16 जबकि हैदराबाद के 14 पॉइंट हैं। पहले खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शतकीय पारी की मदद से 231 रन बनाए। चेन्नई ने एक समय 10 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद भी चेन्नई की टीम 8 विकेट पर 196 रनों तक पहुंच गई।

कप्तान शुभमन गिल ने 104 और साई सुदर्शन 103 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच शुरुआती विकेट के लिए 104 गेंद में 210 रन की साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। गिल ने 55 गेंद की पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाये तो वही सुदर्शन ने आईपीएल में अपनी पहली शतकीय पारी के दौरान 51 गेंद में पांच चौके और सात छक्के जड़े। दोनों के बीच 210 रन की यह साझेदारी इस सत्र में किसी की विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

गिल और सुदर्शन ने इसके साथ पहले विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी की बराबरी भी की। इससे पहले लोकेश राहुल और क्विंटन डिकॉक ने 210 रन की साझेदारी की थी। दोनों बल्लेबाजी पारी के 18 ओवर में तुषार देशपांडे (33 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हुए। सीएसके के गेंदबाजों ने आखिरी पांच ओवरों में सिर्फ 41 रन खर्च किये और गुजरात की पारी को 240 के अंदर रोक दिया।

चेन्नई के लिए इस मैच में डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं मोईन अली ने 56 रनों की पारी खेली. मोईन ने 36 गेंदों की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए. धोनी ने 11 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के के अलावा एक चौका शामिल रहा.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 3 विकेट पर 231 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शतकीय पारियां खेलीं. गिल ने 55 गेंदों पर 104 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और छह छक्के शामिल रहे. वहीं सुदर्शन ने 51 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली. सुदर्शन ने अपनी पारी में सात छक्के और पांच चौके लगाए. गिल के आईपीएल करियर का ये चौथा शतक रहा, वहीं सुदर्शन ने पहली बार आईपीएल में शतक लगाया.

गिल और सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की. आईपीएल के इतिहास की यह संयुक्त रूप से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही. गिल-सुदर्शन ने क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल का रिकॉर्ड बराबर कर लिया. डिकॉक-राहुल ने आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रन जोड़े थे.

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में कुछ बदलाव हुए. तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन की जगह सीएसके ने ओपनर रचिन रवींद्र को प्लेइंग-11 में शामिल किया. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स के लिए ऋद्धिमान साहा इंजरी के चलते इस मैच से बाहर रहे. साहा के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मैथ्यू वेड को मौका मिला. उमेश यादव की इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में वापसी हुई. वहीं तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी इस सीजन में पहली बार खेलने उतरे.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब तक दोनों टीमें के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने तीन और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इतने ही मैचों में जीत हासिल की. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हो रही है. इससे पहले 26 मार्च को चेपॉक में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था, जिसमें सीएसके ने 63 रनों से जीत हासिल की थी.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...