12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालबाइक में आए और उसे उठाकर ले गए, 6 महीने के बच्चे...

बाइक में आए और उसे उठाकर ले गए, 6 महीने के बच्चे का 30 लाख में सौदा, एमपी-महाराष्ट्र की खौफनाक वारदात

Published on

रीवा:

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक छह महीने के बच्चे का अपहरण कर उसे 30 लाख रुपए में बेच दिया गया था। पुलिस ने तीन दिन में कार्रवाई करते हुए बच्चे को मुंबई से छुड़ा लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मासूम जब सो रहा था उसी समय उसका अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद आरोपियों ने महाराष्ट्र के कल्याण में एक निःसंतान दंपति को 30 लाख रुपये में बच्चे को बेच दिया था।

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि बच्चे को खरीदने वाले दंपति समेत आठ संदिग्धों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े बाल तस्करी रैकेट से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक, राजस्थान का एक दंपत्ति सामान बेचने के लिए रीवा आया था। इसके बाद बच्चे का अपहरण हुआ था।

सोते समय हुआ था अपहरण
घटना मंगलवार की है। रीवा के कॉलेज चौराहा में रहने वाले दंपत्ति अपने दो बच्चों के साथ सोए थे। एक की उम्र 6 साल थी जबकि दूसरे की उम्र 6 महीने थी। इसी दौरान मास्क पहने दो बाइकर्स पहुंचे और 6 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया। परिवार के सदस्यों ने बाइकर्स को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दूसरे एंगल से शुरू की जांच
मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने कहा- “बच्चे के माता-पिता गरीब हैं, इसलिए हमने फिरौती के लिए अपहरण की संभावना से इनकार कर दिया। हमने अन्य कारणों की जांच शुरू की। रीवा से करीब 65 किमी दूर मऊगंज शहर से एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसके शिनाख्त पर हमारी एक टीम महाराष्ट्र के कल्याण पहुंची।”

बच्चा तस्करी गिरोह की जांच कर रही है पुलिसउन्होंने बताया कि बाइक सवार दो स्थानीय लोग थे। उन्होंने बच्चे को दूसरों को सौंप दिया और फिर एक निःसंतान दंपत्ति को बेच दिया गया। सभी आरोपी महाराष्ट्र और एमपी के मऊगंज के हैं। आरोपी और बच्चे को महाराष्ट्र की एक अदालत में पेश किया जाएगा और फिर यहां लाया जाएगा। फिलहाल इससे जुड़े रैकेट के बारे में विस्तार से कार्रवाई की जा रही है।

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...