12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलइंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट का किया ऐलान, इस मैदान...

इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट का किया ऐलान, इस मैदान पर खेलेंगे आखिरी टेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. एंडरसन अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेलेंगे. यह टेस्ट मैच 10-14 जुलाई के दौरान होगा. 41 साल के एंडरसन ने साल 2003 में लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. वह 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट ले चुके हैं. एंडरसन 700 टेस्ट विकेट के एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. एंडरसन ने इस साल भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को आउट करके 700 विकेट पूरे किए थे.

एंडरसन ने रिटायरमेंट को लेकर कहा, ‘लॉर्ड्स में इन गर्मियों में खेला जाना वाला पहला टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा. उस खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना जिसे मैं बचपन से पसंद करता था. मेरे लिए ये 20 साल काफी अविश्वसनीय रहे. मैं इंग्लैंड के लिए खेलना बहुत मिस करूंगा. लेकिन मुझे पता है कि अब इस खेल से हटने और दूसरों को मौका देने का सही समय है. उनके सपनों को वैसे ही साकार करें जैसे मेरे हुए क्योंकि इससे बड़ी कोई अनुभूति नहीं है.’

एंडरसन कहते हैं, ‘डेनिएला, लोला, रूबी और अपने माता-पिता के प्यार एवं समर्थन के बिना मैं यह नहीं कर पाता. उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद. साथ ही उन खिलाड़ियों और कोचों को भी धन्यवाद, जिन्होंने इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ काम बनाया. मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं. उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने सालों से मेरा समर्थन किया है. यह हमेशा बहुत मायने रखता है.’

एंडरसन का ऐसा है क्रिकेट कर‍ियर
जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू साल 2003 में ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ लॉर्ड्स में किया था. वो तब से अब तक 187* मैच खेल चुके हैं. एंडरसन से ज्यादा टेस्ट मैच केवल ‘क्रिकेट के भगवान’ सच‍िन तेंदुलकर ने खेले हैं. सच‍िन के नाम 200 टेस्ट मैच हैं. वहीं जेम्स एंडरसन ने 194 ODI खेले हैं, जहां उनके नाम 269 विकेट हैं. वहीं उनके नाम 19 टी20 इंटरनेशल में 18 विकेट दर्ज हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...