19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में हर तरफ मौत ही मौत... अचानक आई बाढ़ ने मचाई...

अफगानिस्तान में हर तरफ मौत ही मौत… अचानक आई बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 300 लोग मारे गए

Published on

काबुल:

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों घर तबाह हुए हैं। शुक्रवार को आई अचानक बाढ़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को भारी बारिश के बाद गांवों और कृषि भूमि में नदियों का पानी आने के बाद आपातकाल की स्तिथि की घोषणा की गई। अफगानिस्तान से आए फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़कों पर पानी की तेज धार है। बच्चे रो रहे हैं और लोगों का एक समूह बाढ़ से अपने घरों को तबाह होता हुआ देख रहा है। हवाई तस्वीरों में दिख रहा है कि कच्चे मकान पानी में डूब गए हैं। सिर्फ उनकी छतें दिख रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने शनिवार को कहा कि 1,000 से अधिक घर नष्ट हो गए। विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि वह पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में आई बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित कर रहा है। ज्यादातर पीड़ित उत्तरी प्रांत बगलान में हैं, जहां शुक्रवार को बाढ़ आई है।पड़ोसी तखर प्रांत में, सरकारी स्वामित्व वाले मीडिया संस्थानों ने बाढ़ से कम से कम 20 लोगों की मौत होने की खबर दी है। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘इस विनाशकारी बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं।’

लोगों को बचाने में लगा तालिबान
मुजाहिद ने बदख्शां, बगलान, घोर और हेरात प्रांतों को सबसे ज्यादा प्रभावित बताया। उन्होंने कहा कि ‘व्यापक तबाही’ के परिणामस्वरूप ‘काफी वित्तीय नुकसान’ हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को बचाने, घायलों को उपचार के लिए ले जाने और शवों को निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधन जुटाने का आदेश दिया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि देश की वायुसेना ने पहले ही बगलान में लोगों को निकालना शुरू कर दिया है और बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को बचाया है और 100 घायलों को क्षेत्र के सैन्य अस्पतालों में पहुंचाया है।

इन देशों में भी देखी गई तबाही
अफगानिस्तान में कृषि भूमि तबाह हुई है। इसी तरह की तबाही ब्राजील में भी देखने को मिली है, जहां भारी बारिश से ग्रांडे डो सुल में ऐतिहासिक बाढ़ देखने को मिली। इससे मरने वालों की संख्या 126 हो गई। ब्राजील के सबसे दक्षिणी राज्य में तूफान और बाढ़ की मार पड़ी है, जिससे 34,000 लोग विस्थापित हो गए। 141 लोग लापता हैं। ब्राजील से आई तस्वीरों में देखा गया विनाशकारी बाढ़ के कारण फुटबॉल स्टेडियम और एयरपोर्ट डूब गए। दुबई में भी पिछले महीने आई बाढ़ से 1 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...