12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलधीमी पिच पर फेल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम, चेन्नई ने प्लेऑफ...

धीमी पिच पर फेल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम, चेन्नई ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया मजबूत कदम

Published on

चेन्नई:

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी घरेलू मुकाबला जीत लिया है। चेपॉक के मैदान पर चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत से चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी बढ़ गई है। 13 मैचों में 14 पॉइंट के साथ चेन्नई की टीम टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। 12 मैच में 16 पॉइंट के साथ राजस्थान दूसरे नंबर पर है। टीम की यह लगातार तीसरी हार है। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम 5 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। चेन्नई ने 10 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया।

खुलकर नहीं खेल पाए राजस्थान के बल्लेबाज
तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने सिर्फ 26 रन देकर राजस्थान के टॉप तीन बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और संजू सैमसन को आउट किया। बटलर ने 21 रन बनाने के लिए 25 जबकि संजू ने 15 रन बनाने के लिए 19 गेंदों का सामना किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए फॉर्म में चल रहे रियान पराग धीमे विकेट पर 35 गेंद में नाबाद 47 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। सीएसके ने सत्र का 11वां टॉस गंवाया। किसी भी टीम का एक चरण में यह सबसे ज्यादा टॉस गंवाने का रिकॉर्ड है। सिमरजीत के अलावा तुषार देशपांडे ने भी दो विकेट लिए।

बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने तुषार देशपांडे और महेश तीक्ष्णा के खिलाफ शुरुआती दो ओवरों में सतर्क शुरुआत की। पारी का पहला चौका तीसरे ओवर में लगा। राजस्थान के खिलाड़ियों ने पावरपले में एक छक्के सहित केवल छह बाउंड्री लगायी। यशस्वी जायसवाल (21 गेंद में 24 रन) ने यह छक्का लगाया। इससे साफ दिख रहा था कि पिच शायद हिट लगाने के मुफीद नहीं थी।

अंत तक टिके रहे कप्तान रुतुराज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए गायकवाड़ ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने 18 गेंद में 27 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में समीर रिज्वी ने चौका लगाकर सीएसके को जीत दिलायी। उन्होंने 8 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली। टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाये। शिवम दुबे की 11 गेंद में 18 रन की पारी भी अहम रही जिसमें उन्होंने आर अश्विन (35 रन देकर दो विकेट) के एक ओवर में 14 रन जुटाये। इस जीत से सीएसके 14 अंक लेकर चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गयी और खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा। राजस्थान रॉयल्स 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, उसकी यह लगातार तीसरी हार थी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...