10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपाल'आप भी औकात में रहें, पाकिस्तान भी औकात में रहे', मणिशंकर अय्यर...

‘आप भी औकात में रहें, पाकिस्तान भी औकात में रहे’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय

Published on

इंदौर:

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी असलियत बता देती है। मध्य प्रदेश के चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को होनी है। इसके पहले इंदौर-1 से विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को दो टूक सुनाई है।

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने जिक्र किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान से डरना चाहिए क्योंकि उनके पास परमाणु बम है। ये 2014 का भारत नहीं है, ये भारत 2024 का है। आज भारत के पास पानी, जमीन और हवा में मारने वाली मिसाइल हैं।

पाकिस्तान भी अपनी औकात में रहे
उन्होंने बीजेपी सरकार को लेकर कहा कि यह 56 इंच सीना वाले प्रधानमंत्री मोदी का भारत है। याद रखिए, इस तरह की गीदड़भभकी से भारत न कभी डरा है और न कभी डरने वाला है, इसलिए आप भी अपनी औकात में रहें और पाकिस्तान भी अपनी औकात में रहे। कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद मणिशंकर अय्यर ने असहज नजर आ रहे हैं। बता दें कि इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस नोटा को समर्थन कर रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। हालांकि, कांग्रेस ने अय्यर के इस बयान से किनारा कर लिया है।

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...