19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी ने पहले भी दी है, फिर हमें भीख देंगे... प्रिंस MBS...

सऊदी ने पहले भी दी है, फिर हमें भीख देंगे… प्रिंस MBS का दौरा टला तो भड़के पाकिस्तानी, अपने नेताओं को कहा नकारा

Published on

इस्लामाबाद:

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का पाकिस्तान दौरा टल गया है। मोहम्मद बिन सलमान के 19 मई को दो दिवसीय दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचने की बात पाकिस्तान की मीडिया में कही गई थी। अब बताया गया है कि पाकिस्तान में राजनीतिक हालात की वजह से उनकी पाकिस्तान यात्रा स्थगित कर दी गई है। इसे पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान में बड़े निवेश का ऐलान करने की उम्मीद थी। सऊदी क्राउन प्रिंस का दौरा टलने के बाद पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद ने आम लोगों से बात की है। सना से बात करते हुए पाकिस्तान के लोगों ने कहा कि एमबीएस के दौरे की पहले तो खूब बात हो रही थी और अब कह रहे हैं कि कोई दौरा फाइनल ही नहीं हुआ था। ये साफ दिखाता है कि अंगूर हाथ ना आए तो खट्टे हो गए हैं।

सना अमजद से बात करते हुए आगा ने कहा, ‘वैसे तो मोहम्मद बिन सलमान ने कभी अपना पाकिस्तान दौरा कंफर्म नहीं किया था। उनके बिना कंफर्म किए बिना क्यों आखिर हमारी सरकार ने इसे इतना उछाला। फिर भी मोहम्मद बिन सलमान को पाकिस्तान पर मेहरबान ही रहे हैं। उन्होंने कई बार पाकिस्तान को भीख दी है और आगे भी वो कुछ ना कुछ देंगे ही। वहीं जहां तक कश्मीर या बलूचिस्तान में विरोध प्रदर्शनों की बात है तो ये तो बिजली के बिल और महंगाई को लेकर लोग सड़कों पर हैं। ऐसे में इन प्रदर्शनों को तो मोहम्मद बिन सलमान के दौरे के कैंसिल होने की वजह नहीं कह सकते हैं।’

‘पाकिस्तान के हालात देख कौन आएगा’
ममून कयूम ने सना से बात करते हुए कहा कि किसी भी दूसरे मुल्क के नेताओं के पास पाकिस्तान में आने की कोई वजह नहीं दिख रही है। देशभर में लोग सड़कों पर है और पुलिस रोज लाठी चला रही है। देश का जो पीएम है, उसे कहा जा रहा है कि वोट चुराकर वो गद्दी पर बैठे हैं। कोई कह रहा है कि सरकार गिर जाएगी तो कोई कह रहा है कि चलती रहेगी। हर रोज देश पर कर्ज बढ़ रहा है तो ऐसे में कैसे कोई यहां आकर निवेश करे। जब तक हालात ठीक नहीं होते हैं, तब तक कोई यहां निवेश करने नहीं आएगा।

शारिक जैदी ने सना अमजद से कहा कि अवाम की आवाज को खुदा की आवाज कहा जाता है। इस देश की अवाम की आवाज वो नहीं है, जो असेंबली में दिख रही है। देश ने किसी और को वोट दी और सरकार किसी और की बनी। सियासी हालात बद से बदतर होते जा रही हैं तो इस हालात में पैसा लगाने से हरकोई बचेगा ही। इस देश में मुस्लिम मुल्क हो या कोई दूसरा देश हो, मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान में कोई इस वक्त पैसा लगाएगा।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...