19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत हमें बचा ले... POK में पाकिस्तानी सेना ने उतारे कमांडो, कश्‍मीरी...

भारत हमें बचा ले… POK में पाकिस्तानी सेना ने उतारे कमांडो, कश्‍मीरी एक्टिविस्ट ने बयां किया दर्द

Published on

मुजफ्फराबाद :

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद गुस्साई पाकिस्तानी सेना ने अब लोगों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर गोलियां चलाईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। 90 से अधिक लोग घायल हैं, जबकि सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब वहां पाकिस्तानी सेना के विशेष कमांडो उतारे गए हैं। एक पीओके एक्टिविस्ट ने इस बारे में जानकारी देते हुए भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपने लोगों को बचाने की अपील की है। स्कॉटलैंड में रहने वाले पीओके कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में स्थिति बहुत गंभीर हो गई है।

मिर्जा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे पीओके का हाल बताते हुए रो पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि 5 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी मुजफ्फराबाद और दूसरे नगरों में विरोद प्रदर्शनों के लिए उतरे थे। बिजली की बढ़ी कीमतें, सब्सिडी पर कटौती के साथ ही पीओके में तैनात पाकिस्तान के प्रॉक्सी नेताओं के विशेषाधिकार समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी गिलानी चौक की तरफ बढ़ रहे थे, तभी रेंजर्स ने उनका रास्ता रोक लिया। रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज शुरू कर दिया जिसके बाद लोगों ने जवाबी हमला किया और रेंजर्स पीछे हट गए।

रेंजर्स ने निहत्थे लोगों पर चलानी शुरू कर दी गोली
मिर्जा ने आगे बताया कि ऐसा लगा जैसे रेंजर्स घटनास्थल से गायब हो गए हों, लेकिन वे भारी संख्या में होकर लौटे। इसके बाद रेंजर्स ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 90 से अधिक लोग घायल हैं। मिर्जा ने कहा, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों में कई लोगों की हालत काफी गंभीर है।

पाकिस्तानी सेना ने हेलीकॉप्टर से भेजे कमांडो
मिर्जा ने बताया कि मुजफ्फराबाद में पाकिस्तानी सेना के कमांडो भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, मुजफ्फराबाद के केंद्र पाकिस्तानी सेना के कमांडो हेलीकॉप्टरों से उतरने लगे। एक-एक हेलीकॉप्टर में 20-25 से कमांडो उतर रहे थे। हमें नहीं पता कि अब वहां क्या हो रहा है। लोग मारे जा रहे हैं। इंटरनेट बंद है, कोई जानकारी बाहर नहीं आ रही है। मिर्जा ने कहा, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि हमारे साथ खड़े हों और हमारे लिए आवाज उठाएं।

भारत से आवाज उठाने की अपील
मिर्जा ने भारत से अपील की कि वह संयुक्त राष्ट्र में पीओके में चल रहे अत्याचार का मुद्दा उठाए। इसके साथ ही भारत सरकार से अनुरोध किया कि वह विदेश मंत्रालय को पाकिस्तानी राजदूत को तलब करने और स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दे। उन्होंने कहा, ‘पीओके में दिनदहाड़े हत्या हो रही है। हमारी जान खतरे में है।’

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...