16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका! इस नियम...

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका! इस नियम ने बढ़ाई रोहित की टेंशन

Published on

नई दिल्ली,

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को अगले महीने यानी जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. टीम अपना आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी, जो न्यूयॉर्क में होगा. इस बार वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा.मगर इससे पहले ही भारतीय टीम के लिए एक तगड़ा झटका देने वाली खबर सामने आ रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस बार वर्ल्ड कप में दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है. जबकि पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है.

यह खुलासा क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में किया है. इसके मुताबिक, दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खेलने की संभावना सबसे ज्यादा है. ऐसे में रिजर्व डे का नहीं होना, भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है. हालांकि आईसीसी ने मैच कराने के लिए रिजर्व डे की बजाय 4 घंटे 10 मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित किया है, ताकि उस मैच को उसी दिन खत्म किया जा सके.

इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को होगा. जबकि एक दिन बाद यानी 29 जून को फाइनल होगा. ऐसे में रिजर्व डे रखना संभव नहीं है. रिजर्व डे में मुकाबला होने से टीमें काफी थक जाएंगी. इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल खेलने के बाद अगले दिन फाइनल में उतरना ठीक नहीं होगा.

मैच उसी दिन कराने के लिए एक्स्ट्रा 4 घंटे दिए गए
मैच के लिए एक्स्ट्रा 250 मिनट (4 घंटे, 10 मिनट) दिए गए हैं ताकि टीम को लगातार दो दिन खेलना, यात्रा करना और फिर खेलना न पड़े. इसी कारण आईसीसी ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है. बता दें कि यह दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में खेला जाएगा. जबकि पहला सेमीफाइनल त्रिनिदाद में होना है. जबकि फाइनल मुकाबला बारबाडोस में होना है.

पहला सेमीफाइनल मुकाबला 26 जून को स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे (अगले दिन भारत के समयानुसार सुबह 6 बजे) शुरू होगा. अगले दिन दूसरा सेमीफाइनल होगा, जो यह स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे (भारत के समयानुसार रात 8.30 बजे) से खेला जाएगा.

मैच रद्द होने पर कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी
यदि बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो पॉइंट्स टेबल (सुपर-8) में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा मिलेगा. वही फाइनल में एंट्री करेगी. हालांकि मैच रद्द तभी होगा जब बिल्कुल भी खेलने की संभावना न हो. इसको लेकर अंपायर ही फैसला करेंगे.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...