16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलनेहरा-गंभीर नहीं इस विदेशी पर BCCI को भरोसा! बना सकती है भारत...

नेहरा-गंभीर नहीं इस विदेशी पर BCCI को भरोसा! बना सकती है भारत का अगला हेड कोच

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राहुल द्रविड़ की जगह भारत का नया हेड कोच बनने के लिए दिग्गजों को ढूंढ रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को सोच रहा है। हालांकि बीसीसीआई ने यह शर्त रखी है कि नया हेड कोच तीनों फॉर्मैट (टेस्ट, वनडे, टी20) का जिम्मा संभालेगा। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या फ्लेमिंग वाकई इस पद के लिए आवेदन करते हैं, जिसमें साल में 10 महीने टीम के साथ रहना जरूरी होता है।

बीसीसीआई ने नए हेड कोच की शुरू की प्रक्रिया
बीसीसीआई ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय पुरुष टीम के नए हेड कोच को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, फ्लेमिंग, जो 2009 से सीएसके के हेड कोच हैं, उन्हें द्रविड़ की जगह लेने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार माना जा रहा है। भारत अगले कुछ सालों में सभी फॉर्मैट में बदलाव के दौर में प्रवेश कर सकता है और फ्लेमिंग की खिलाड़ियों को अच्छा माहौल देकर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकालने की क्षमता, उनकी मैनेजमेंट स्किल्स और सीएसके के साथ उनकी सफलता को देखते हुए उन्हें अच्छा माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स और खबरों के मुताबिक, आईपीएल के दौरान अनौपचारिक चर्चा हो चुकी है. फिलहाल, 51 वर्षीय फ्लेमिंग ने सीएसके प्रबंधन को फ्रेंचाइजी छोड़ने की इच्छा के बारे में कोई बात नहीं की है, बल्कि सीएसके उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहता है।

स्टीफन फ्लेमिंग का इंटरनेशनल करियर
न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग एक कमाल के कोच होने के साथ-साथ एक जबरदस्त बल्लेबाज भी थे। उन्होंने कीवी टीम के लिए अपने करियर में 111 टेस्ट, 280 वनडे और 5 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 7172, वनडे में 8037 और टी20 में 110 रन है। फ्लेमिंग ने चेन्नई के लिए आईपीएल भी खेला है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...