10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालइंदौर में वोटिंग के बाद कांग्रेस नेता के घर पर पथराव, बदमाशों...

इंदौर में वोटिंग के बाद कांग्रेस नेता के घर पर पथराव, बदमाशों ने कार के शीशे तोड़े, मारपीट भी की

Published on

इंदौर

इंदौर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव उर्फ बब्बू के मकान पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। विनोद का दिन में नंदा नगर बूथ पर विवाद हुआ था। शाम को उनके घर पर 15-20 लोग आए और पथराव करने लगे। बाहर खड़ी कार के शीशे फोड़ दिए। दरवाजे व खिड़की पर भी पथराव हुआ। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं यादव ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने घर आकर मारपीट की।

दरअसल, इंदौर में नन्दा नगर रोड नंबर 12 पर कांग्रेस नेता बब्बू यादव के घर पर हमला हो गया। कांग्रेस नेता के घर करीब 20 से अधिक युवक चाकू लेकर घुसे और मारपीट की। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। विनोद यादव उर्फ बब्बू ने बताया कि वोटिंग के दिन सुबह पोलिंग बूथ पर बैठे कार्यकर्ता साथियों से मिलने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में मेरे मित्र से लोग विवाद कर रहे थे। जिन्हें मैं समझाने के लिए वहां पहुंचा था, लेकिन वह सभी ने मुझसे ही विवाद करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया था।

इसके बाद सभी अपने-अपने काम पर लग गए थे, लेकिन शाम होते ही 25 से 30 लोग मेरे ऑफिस पर चाकू और पत्थर लेकर पहुंच गए और उन्होंने ऑफिस पर पथराव कर दिया। पथराव में दो बाइक और कार को नुकसान पहुंचा है। वहीं झुंड बनाकर पहुंचे बदमाशों ने मौके पर मौजूद एक बच्चे से भी मारपीट की है। इसके बाद वह सभी वहां से फरार हो गए हैं। पथराव और मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...