16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलIPL में दर्शकों को मिला बासी खाना... कोहली के होम ग्राउंड मैनेजमेंट...

IPL में दर्शकों को मिला बासी खाना… कोहली के होम ग्राउंड मैनेजमेंट पर FIR दर्ज

Published on

बेंगलुरु,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अपने रोमांचक मुकाबलों के साथ प्लेऑफ में एंट्री करने जा रहा है. मगर इससे ठीक पहले एक विवाद भी सामने आया है. आईपीएल में दर्शकों को स्टेडियम में बासी खाना (stale food) दिया जा रहा है. यह मामला विराट कोहली के होम ग्राउंड बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम से सामने आया है.

इसको लेकर कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. 23 साल के चैतन्य ने यह FIR कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. दरअसल, 12 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया था.

कैंटीन का खाना खाने के बाद चैतन्य की तबीयत बिगड़ी
चैतन्य भी यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे. इस मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी टीम दिल्ली को 47 रनों से हराया था. मुकाबले में विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 13 गेंदों पर 27 रन जड़े थे. जबकि रजत पाटीदार ने 52 रनों की पारी खेली थी.

चैतन्य ने बासी खाना देने के मामले में KSCA के मैनेजमेंट और कैंटीन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. वो अपने दोस्त गौतम के साथ मैच देखने पहुंचे थे. उन्होंने कतर एयरवेज फैन्स टैरेस स्टैंड से मुकाबला देखा था. शिकायत के मुताबिक, मैच के दौरान चैतन्य ने कैंटीन से घी चावल, इडली, चना मसाला, कटलेट, रायता और ड्राय जामुन लिए थे.

अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने फूड पॉइजनिंग बताया
इस खाने के बाद उनका पेट खराब हो गया. इसके बाद चैतन्य बैठे-बैठे ही गिर पड़े. स्टेडियम के कर्मचारियों ने मदद की और उन्हें स्टेडियम के बाहर एम्बुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया गया. फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने बताया कि फूड पॉइजनिंग हुआ है. ऐसे में चैतन्य ने आरोप लगाया है कि कैंटीन के खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी है

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...