15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसंयुक्त अरब अमीरात में सीक्रेट ULTRA ड्रोन किया तैनात... क्या चाहता है...

संयुक्त अरब अमीरात में सीक्रेट ULTRA ड्रोन किया तैनात… क्या चाहता है अमेरिका?

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात में सीक्रेट ड्रोन तैनात कर दिया है. ये बात 7 मई 2024 की है. यह एक अनमैन्ड लॉन्ग-एंड्योरेंस टैक्टिकल रीकॉन्सेंस एयरक्राफ्ट (ULTRA) है. इसे अल-दाफ्रा एयर बेस पर तैनात किया गया है. यहां पर अमेरिकी सेना का 380वां एयर एक्पेडिशनरी विंग है. साथ ही यहां पर RQ-4 ग्लोबल हॉक ड्रोन्स का अड्डा भी है.

हर अल्ट्रा ड्रोन की कीमत 8 मिलियन डॉलर है. यानी 66.78 करोड़ रुपए. अमेरिकी वायुसेना की प्लानिंग है कि इस बेस पर वो अगले साल तक ऐसे चार और ड्रोन तैनात करेगा. इन ड्रोन्स के जरिए अमेरिका मिडिल ईस्ट और आसपास के इलाकों में जासूसी, निगरानी कर सकता है. साथ ही टारगेट्स खोज सकता है.

अल्ट्रा ड्रोन को एयरफोर्स रिसर्च लेबोरेटरी ने बनाया है. यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक है. अमेरिका के बाकी ड्रोन्स से सस्ता है. यह ड्रोन लगातार 80 घंटे तक उड़ान भर सकता है. इसे अमेरिका में अनमैन्ड ग्लाइडर एयरक्राफ्ट भी बुलाते हैं. ऐसा पहली बार है जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका इस ड्रोन को तैनात किया है.

बताया जाता है कि अमेरिका ने इस ड्रोन को मात्र एक साल में बनाकर तैयार किया है. इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी किसी को भी नहीं है. यह अपने साथ 181 किलोग्राम का वजन उठा सकता है. यह जीपीएस हार्डेंड है. यह ड्रोन कई तरह की इमेजरी कर सकता है. जैसे इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल, इंफ्रारे, रेडियो फ्रिक्वेंसी और इस पर सस्ते इंटेलिजेंस कलेक्शन पेलोड्स लगाए जा सकते हैं.

इस ड्रोन को जरूरत के मुताबिक बदला जा सकता है. यानी नागरिक कार्यों के अलावा इससे जासूसी, निगरानी हो सकती है. जरूरत पड़ने पर इसमें हथियार लगाकर हमला भी किया जा सकता है.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...