16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलरेप केस में फंसे नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने को कोर्ट ने...

रेप केस में फंसे नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने को कोर्ट ने दी राहत, अब वर्ल्ड कप में भी खेलेंगे

Published on

काठमांडू,

नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने संदीप को रेप केस में बरी कर दिया है. अब उनके टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने का रास्ता साफ हो गया है.इसके बाद संदीप के लिए दूसरी अच्छी खबर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) की ओर से आई. नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने हाई कोर्ट के फैसले के बाद अपना निर्णय सुनाया है. उन्होंने संदीप को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल टीम में शामिल करने का फैसला किया है.

नेपाल ने पहली ही घोषित कर दी वर्ल्ड कप टीम
बता दें कि नेपाल ने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. मगर आईसीसी ने सभी टीमों को 25 मई तक अपने स्क्वॉड में बदलाव करने की अनुमति दी है. ऐसे में संदीप को टीम में शामिल कर लिया जाएगा. 15 सदस्यीय नेपाल टीम की कप्तानी रोहित पौडेल करेंगे. नेपाल की टीम अपना पहला मैच 4 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए नेपाल टीम:
रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुरतेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजवंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल, कमल सिंह ऐरी

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...