16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलनीरज चोपड़ा का एक और कमाल, फेडरेशन कप में जीता गोल्ड, इतनी...

नीरज चोपड़ा का एक और कमाल, फेडरेशन कप में जीता गोल्ड, इतनी दूर फेंका भाला

Published on

भुवनेश्वर,

भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने भुवनेश्वर में चल रहे फेडरेशन कप के जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) इवेंट में गोल्ड जीता है. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज ने फाइनल इवेंट में 82.27 मीटर दूर भाला फेंकते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया. नीरज का 3 साल में यह भारत में पहला टूर्नामेंट था.

इस टूर्नामेंट में जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज के अलावा किशोर जेना और डीपी मनू ने भी अपना जोर आजमाया. मनू ने 82.06 मीटर दूर भाला फेंका और वो दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

बता दें कि नीरज चोपड़ा और किशोर जेना पहले ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. यही कारण रहा कि इन दोनों को डायरेक्ट फाइनल्स में जगह मिली. नीरज और मनू के बाद उत्तम पाटिल तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 78.39 मीटर दूर भाला फेंका और ब्रॉन्ज मेडल जीता.

इस तरह रहा नीरज, मनू और जेना का प्रदर्शन
पहला थ्रो
नीरज चोपड़ा: 82 मीटर
किशोर जेना: फाउल
डीपी मनू: 82.06 मीटर

दूसरा थ्रो
नीरज चोपड़ा: फाउल
किशोर जेना: 75.49 मीटर
डीपी मनू: 77.23 मीटर

तीसरा थ्रो
नीरज चोपड़ा: 81.29 मीटर
किशोर जेना: फाउल
डीपी मनू: 81.43 मीटर

चौथा थ्रो
नीरज चोपड़ा: 82.27 मीटर
किशोर जेना: फाउल
डीपी मनू: 81.47 मीटर

पांचवां थ्रो
नीरज चोपड़ा: पास
किशोर जेना: 75 मीटर
डीपी मनू: 81.47 मीटर

छठा थ्रो
नीरज चोपड़ा: पास
किशोर जेना: 75.25 मीटर
डीपी मनू: 75 मीटर

डायमंड लीग खेलकर आ रहे नीरज का धमाल
बता दें कि नीरज ने हाल ही में दोहा डायमंड लीग खेली, जिसमें वो दूसरे नंबर पर रहे थे. इस लीग में नीरज ने अपने छठे प्रयास में 88.36 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा. चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच (88.38 मीटर) पहले और एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) तीसरे स्थान पर रहे.

28 मई को एक बार फिर मैदान में दिखेंगे नीरज
नीरज लगातार चोट से जूझ रहे हैं. यही कारण है कि उन्होंने इस लीग में खुद पर ज्यादा दबाव नहीं बनाया. उन्होंने आखिरी के दो थ्रो स्कीप कर दिए थे. उन्होंने चौथे थ्रो के बाद ही अपना सामान पैक कर लिया था. अब नीरज 28 मई को एक बार फिर मैदान में उतरेंगे. वो ओस्ट्रावा, चेकिया में टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे.

पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने से चूके एथलीट्स
फेडरेशन कप जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज के अलावा किशोर जेना, डीपी मनू, रोहित कुमार, शिवपाल सिंह, प्रमोद, उत्तम बालासाहेब पाटिल, कुंवर अजयराज सिंह, मनजिंदर सिंह, बिबिन एंटोनी, विकास यादव और विवेक कुमार ने हिस्सा लिया. नीरज-जेना के अलावा बाकी जेवलिन थ्रोअर्स के पास भी ओलंपिक में जगह बनाने का मौका था. बस उन एथलीट्स को 85.50 मीटर का दायरा पार करना था, मगर कोई भी ऐसा नहीं कर पाया.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...