16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलस्टीफन फ्लेमिंग बनेंगे भारतीय टीम के हेड कोच? अफवाहों के बीच चेन्नई...

स्टीफन फ्लेमिंग बनेंगे भारतीय टीम के हेड कोच? अफवाहों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने तोड़ी चुप्पी

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को चुने जाने की चर्चा चल रही है। फ्लेमिंग फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच हैं और उनकी अगुवाई में टीम ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। वह 2009 के ही चेन्नई के हेड कोच हैं। खबर आई है कि बीसीसीआई फ्लेमिंग को उनका अच्छा नेतृत्व और अनुभव के कारण उपयुक्त उम्मीदवार मानता है।

सीएसके ने अफवाह पर क्या कहा?
इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। फ्रेंचाइजी की तरफ से कहा गया है कि स्टीफन फ्लेमिंग के साथ अभी तक कोई बात नहीं हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने कहा- मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना है। स्टीफन फ्लेमिंग की ओर से भी सीएसके से कोई बातचीत नहीं की गई है।

हेड कोच के लिए जरूरी योग्यता, अनुभव और कौशल फ्लेमिंग के पास मौजूद हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि वेतन इंटरव्यू पर निर्भर करेगा और अनुभव के हिसाब से होगा। राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए फ्लेमिंग के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर के नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी किसी के नाम की पुष्टि नहीं की है और कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लक्ष्मण आवेदन नहीं करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि राहुल द्रविड़ के पास दोबारा आवेदन का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

कोच की योग्यता क्या होनाी चाहिए?
बीसीसीआई ने भारतीय टीम के हेड कोच पद के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इसमें आवेदक के लिए योग्यता भी बताई गई है। कम से कम 30 टेस्ट मैच या 50 वनडे खेले होना चाहिए। या फुल मेंबर टेस्ट प्लेइंग नेशन का मुख्य कोच कम से कम 2 वर्ष रहा होना चाहिए। किसी एसोसिएट मेंबर/आईपीएल टीम या किसी इंटरनेशनल लीग/प्रथम श्रेणी टीम/ नेशनल ए टीम का कम से कम 3 वर्ष की अवधि के लिए मुख्य रहा होना चाहिए। बीसीसीआई लेवल 3 सर्टिफिकेशन या ऐसे ही किसी क्रिकेट बोर्ड से कोचिंग का सर्टिफिकेशन होना चाहिए। आयु 60 साल से कम होनी चाहिए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...