16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलIPL 2024: शुभमन गिल का कबूलनामा, इन 3 कारणों से गुजरात की...

IPL 2024: शुभमन गिल का कबूलनामा, इन 3 कारणों से गुजरात की हुई दुर्दशा, एक साथ सबको लपेट लिया

Published on

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चैंपियन और 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस की 17वें सीजन में हालत खराब रही। इस सीजन में टीम को शुभमन गिल के रूप में नया कप्तान मिला, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम संघर्ष करते हुए दिखी। इसके साथ ही शुभमन गिल ने माना की कई ऐसी चीजें रहीं जो इस सीजन में उनकी टीम के लिए अनुकूल नहीं रही, जिसमें खराब फील्डिंग के साथ खिलाड़ियों के चोट के बारे में भी उन्होंने बताया।

शुभमन गिल ने टीम के आईपीएल 2024 प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने के तीन बड़े कारणों को सामने रखा। इसमें खिलाड़ियों की चोट, करीबी मैच में टीम को मिली हार और खराब फील्डिंग को लेकर अपनी बात रखी। इसके अलावा गुजरात के दो मैच बारिश के कारण भी धुल भी गए। पहला मैच केकेआर और दूसरा मैच सनराइजर्स के खिलाफ पूरा नहीं हो पाया। हालांकि, बारिश से पहले ही टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी थी। ऐसे में बारिश को दोष नहीं दिया जा सकता है।

शुभमन ने टीम के प्रदर्शन पर क्या कुछ कहा
शुभमन का मानना है कि गुजरात टाइटंस इस सीजन में कुछ करीबी मैच को नहीं जीत पाई। जिनके नतीजों ने बहुत बड़ा अंतर पैदा कर दिया। अगर टीम को उन करीबी मैचों में जीत मिलती तो शायद वह बेहतर स्थिति में हो सकते थे।

चोट ने बिगाड़ा गुजरात का खेल
शुभमन गिल ने कहा, ‘हार्दिक पांड्या सीजन से पहले मुंबई इंडियंस में चले गए और मोहम्मद शमी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए। राशिद खान भी चोट से उबर कर वापस आए थे, लेकिन वह शुरुआत में अपनी लय में नहीं दिखे। डेविड मिलर और ऋद्धिमान साहा भी टूर्नामेंट के पहले भाग में चोटिल रहे। इससे टीम का संतुलन बिगड़ रहा। यही कारण है कि टीम पर इसका असर साफ देखने को मिला।’

खराब फील्डिंग भी बोले शुभमन
शुभमन ने टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखते हुए उन्होंने खराब फील्डिंग को भी दोषी बताया। शुभमन ने कहा, ‘हमने इस सीजन में बहुत की खराब फील्डिंग। खास कर तब जब मैच का रुख बदल सकता था। हमें इस क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत थी।’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...