15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंदुओं के लिए सबसे खतरनाक देश बनने के कगार पर कनाडा, खालिस्तानियों...

हिंदुओं के लिए सबसे खतरनाक देश बनने के कगार पर कनाडा, खालिस्तानियों के निशाने पर भारतीय, रिपोर्ट में खुलासा

Published on

ओटावा

भारतीय मूल के लोगों के लिए कनाडा एक बेहद ही खतरनाक देश बनता जा रहा है। खालिस्तान समर्थक चरमपंथी कनाडा में भारतीय के खिलाफ खतरा बन गए हैं। नई दिल्ली स्थित एक थिंक टैंग सेंटर फॉर इंडीग्रेटेड एंड होलिस्टिक स्टडीज (CIHS) ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि हाल के महीनों में कनाडा में भारतीयों और हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण, जेनोफोबिया और हिंसा की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। कनाडा में हिंदू और भारतीय समुदाय चरपमंथी समूहों के निशाने पर हैं, जिनमें खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी भी शामिल हैं।

सीआईएचएस की रिपोर्ट में कनाडा में खालिस्तान चरमपंथियों के खुलेआम घूमने और मंदिरों व राजनयिकों समेत अन्य भारतीय प्रतीकों को निशाना बनाकर हिंदू अल्पसंख्यकों को डराने-धमकाने के उनके कारनाों के बारे में चिंता व्यक्त की गई है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भारत विरोधी समूहों के साथ खुलेआम संबंध रखना न केवल द्विपक्षीय संबंधों बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है।

ट्रूडो दे रहे खालिस्तानियों को संरक्षण
थिंक टैंक ने कनाडा में भारतीय के लिए बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री ट्रूडो को जिम्मेदार ठहराया। थिंक टैंक ने कहा कि ट्रूडो के रवैये ने उनकी सरकार की लोकतंत्र और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता पर संदेह पैदा किया है। कनाडा की ट्रूडो सरकार ने खालिस्तान समर्थक तत्वों की रैलियों को मंजूरी दी है, जिसमें भारत में दोषी करार दिए गए आतंकवादियों की खुलेआम तारीफ की जाती है। इसी महीने कैलगरी और ओंटारियो में रैलियों का आयोजन किया गया था। कैलगरी परेड में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के पूर्व प्रमुख तलविंदर सिंह परमार के पोस्टर देखे गए। तलविंदर 1985 में एयर इंडिया के विमान में विस्फोट के लिए जिम्मेदार था, जिसमें सभी 329 लोग मारे गए थे।

भारत के अपराधियों को कनाडा में शरण
सीआईएचएस की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब कुछ दिन पहले ही नई दिल्ली ने कनाडा पर वोटबैंक की राजनीति के लिए खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों को जगह देने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली ने ये भी कहा है कि भारत में वांटेड अपराधियों को कनाडा में वीजा दिया जा रहा है। कनाडा के इमिग्रेशन विभाग के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से देश में पहुंचने वाले प्रवासियों में भारतीयों की संख्या शीर्ष पर रही है। भारत के बाद कनाडा में दुनिया का सबसे बड़ा सिख समुदाय भी है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...