16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलनिकोलस पूरन ने जड़ा गजब छक्का, स्टैंड्स में बैंठी अथिया शेट्टी भी...

निकोलस पूरन ने जड़ा गजब छक्का, स्टैंड्स में बैंठी अथिया शेट्टी भी गदगद हो उठीं, रिएक्शन वायरल

Published on

मुंबई:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में लखनऊ की शुरुआत को पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी धीमी रही। लेकिन मिडिल ओवर्स में निकोलस पूरन की विध्वंसक बल्लेबाजी के चलते लखनऊ की पारी ने रफ्तार पकड़ी, जिसके चलते स्कोर 200 रन के पार पहुंचा। हालांकि पूरन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को भी पसंद आई। वह पूरन के सिक्स पर गदगद हो उठीं थी।

पूरन के सिक्स पर खुशी से झूम उठी अथिया शेट्टी
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 13वां ओवर मुंबई इंडियंस की तरफ से तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज डाल रहे थे। उनके ओवर की तीसरी गेंद से पूरन ने बल्ला घुमाना शुरू किया। पहले उन्होंने तीसरी पर चौका और फिर चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद अंशुल ने काफी बाहर और फुल टॉस रखी। उस गेंद को पूरन ने पॉइंट के ऊपर से 6 रन के लिए भेज दिया। वहीं छक्का लगने के बाद कैमरा स्टैंड्स में बैठीं अथिया शेट्टी की तरफ गया। अथिया पूरन के इस शॉट से काफी खुश नजर आईं। वह हंसते हुए तालियां भी बजा रहीं थी।

निकोलस पूरन ने खेली 75 रन की तूफानी पारी
258 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन ने सिर्फ 29 गेंदों का सामना कर 75 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस इनिंग में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। वहीं लखनऊ ने 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 214 रन बोर्ड पर लगाए और मुंबई को 215 रन का बड़ा टारगेट दिया। केएल राहुल ने 41 गेंद में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...