16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलअंतिम मैच में मिली हार के साथ ही हार्दिक पंड्या पर गिरी...

अंतिम मैच में मिली हार के साथ ही हार्दिक पंड्या पर गिरी गाज, मुंबई इंडियंस की पूरी टीम लपेटे में

Published on

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अंतिम लीग मैच में मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी गाज गिरी है। हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन लगाया गया है। इस सीजन में हार्दिक तीसरी बार स्लो ओवर रेट के मामले में दोषी पाए गए हैं। इसलिए उन पर 30 लाख का जुर्माना लगा है।

चूंकि यह आईपीएल के नियमों के उल्लंघन का उनकी टीम का सीजन का तीसरा मामला था, इसलिए पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें टीम के अगले मैच में खेलने से भी रोक दिया गया है। बाकी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी जुर्माना लगाया गया है। हर खिलाड़ी पर या तो 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है या फिर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जो भी कम हो।

लखनऊ के खिलाफ 18 रन से मुंबई को मिली हार
मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 18 रन से करारी हार मिली। मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन के दमदार अर्धशतकीय पारी से 214 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट पर 196 रन ही बना पाई।

इस तरह मुंबई की टीम का सफर आईपीएल के 17वें सीजन में हार के साथ खत्म हुआ। इस सीजन में मुंबई को 14 मैचों में से सिर्फ 4 में जीत मिली और वह पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर रही है। इस सीजन में मुंबई पहली टीम बनी थी जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई थी।

पांच बार की चैंपियन रह चुकी है मुंबई
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में पांच बार की चैंपियन रह चुकी है। हालांकि आईपीएल 2024 में बदले हुए कप्तान के साथ टीम की हालत खराब हो गई। आईपीएल इतिहास में मुंबई की टीम इतना खराब कभी नहीं खेली थी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...