16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलरोहित का जवाब सुन हार्दिक के 'दोस्त' को मिर्ची लग गई होगी,...

रोहित का जवाब सुन हार्दिक के ‘दोस्त’ को मिर्ची लग गई होगी, दो शब्द में किया मुंह बंद

Published on

मुंबई:

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा कोच मार्क बाउचर के बीच उनके भविष्य को लेकर बातचीत हुई। लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद मार्क बाउचर ने बताया कि रोहित अब आगे क्या करने वाले हैं। मुंबई इंडियंस इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने पिछले दो महीनों में टीम को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा इस पर खुलकर बात की। मुंबई के लिए यह सीजन काफी खराब ऐसे में मार्क बाउचर से पूछा गया कि क्या पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ रहेंगे? इस पर हेड कोच ने कहा कि रोहित अपने भविष्य के फैसले खुद लेंगे।

सीजन के आखिरी मैच में रोहित ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। आईपीएल 2024 में उनकी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन खराब हो गया। बाउचर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरी समझ से वह खुद अपने फैसले लेने में सक्षम हैं। अगले सीजन बड़ा ऑक्शन है कौन जानता है क्या होगा?’

रोहित शर्मा ने बाउचर को क्या जवाब दिया
बता दें कि आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई का कप्तान बनाया गया था। मैनेजमेंट के इस फैसले में मार्क बाउचर का भी अहम भूमिका रही। मार्क बाउचर से हार्दिक की दोस्ती भी खूब देखने को मिली। ऐसे में यह माना जाना जाने लगा कि हार्दिक और मार्क बाउचर दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। वहीं अंतिम लीग मैच के बाद जब बाउचर ने रोहित से बात की तो उनका जवाब भी काफी मजेदार था।

बाउचर ने रोहित के साथ हुई चर्चा के बारे में बताया, ‘मैंने रोहित शर्मा से बात की थी। हमने इस साल के सीजन की समीक्षा की। इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि आगे क्या है? रोहित ने कहा वर्ल्ड कप।’ रोहित के इस जवाब को सुनकर फिर मार्क बाउचर आगे कुछ नहीं बोल पाए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...