16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलइलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग तो जल गए पार्किंग में खड़े 12...

इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग तो जल गए पार्किंग में खड़े 12 वाहन, 40 लोगों की जिंदगी तक खतरा में पड़ी

Published on

जयपुर

मुहाना थाना इलाके में स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर शनिवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी की धूंए की लपटें कई किलोमीटर दूर तक नजर आ रही थी। यह आग आवासीय अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी थी। आग लगने के कारण कई फ्लैट में रहने वाले लोग इमारत में ही फंस गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, फिर सभी वाहन आए चपेट में
मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच से पता चला कि इस अपार्टमेंट की पार्किंग में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी खड़ी थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी चार्जिंग में लगी हुई थी। चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से पहले स्कूटी में आग लगी। इसके बाद पास में खड़ी एक मोटर साइकिल और कार ने आग पकड़ ली। जब तक लोग संभल पाते तब तक पार्किंग में खड़े सभी 12 वाहन आग की चपेट में आ गए। आग में सभी वाहन धूं धूं कर जलने लगे। दो घंटे में सभी वाहन जलकर खाक हो गए।

40 लोगों की जिंदगी फंसी अपार्टमेंट में
मानसरोवर एसीपी संजय शर्मा ने बताया कि चूंकि इस आवासीय अपार्टमेंट की पार्किंग के ऊपर बने सभी फ्लैट में लोग निवास कर रहे हैं। दिन के समय अधिकतर सदस्य अपने काम पर गए हुए थे। जो लोग फ्लैट में रुके हुए थे। वे आग के दौरान वहीं फंस गए। इमारत में फंसे लोगों को दमकलकर्मियों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। आग लगने से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। कई फ्लैट में धुआं फैलने से लोगों का दम घुटने लगा। पुलिस और दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से अलग अलग फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...