16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने कैच लेकर भरी हुंकार, देखने लायक थी स्टैंड्स में...

विराट कोहली ने कैच लेकर भरी हुंकार, देखने लायक थी स्टैंड्स में पत्नी अनुष्का शर्मा की खुशी

Published on

विराट कोहली आईपीएल 2024 में बेहतरीन लय में हैं। वह बल्ले से तो रनों की बरसात कर ही रहे हैं। फील्डिंग में भी विराट का कोई जवाब नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में विराट के बल्ले से 47 रनों की पारी निकली। इस पारी के दौरान उन्होंने इस सीजन में अपने 700 रन भी पूरे किए। इस मुकाबले में विराट को चीयर करने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची।

विराट ने लपका मिचेल का कैच
विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में डेरिल मिचेल का कैच लिया। विराट लॉन्ग ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे। यश दयाल की गेंद पर विराट भागते हुए पीछे गए और फिर कैच लपका।डेरिल मिचेल का का कैच लेने का बाद विराट का जश्न देखने लायक था। क्रिकेट के मैदान पर विराट हमेशा आक्रामक रहते हैं। कैच लेकर जब उन्होंने अपनी टीम को विकेट दिलाया था जमकर जश्न भी मनाया।

अनुष्का की खुशी का ठिकाना नहीं
विराट कोहली ने जब कैच लिया तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का सीट से खड़ी होकर ताली बजाते हुए देखी गईं।अनुष्का शर्मा सीजन के शुरुआती मैचों में स्टेडियम में नजर नहीं आ रही थीं। लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में वह विराट और आरसीबी को चीयर करने के लिए स्टेडियम में नजर आ रही हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...