16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलआखिरी मैच में भी दिखा SRH का जलवा, क्लासेन-अभिषेक के तूफान में...

आखिरी मैच में भी दिखा SRH का जलवा, क्लासेन-अभिषेक के तूफान में उड़ गई पंजाब

Published on

हैदराबाद,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-69 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हरा दिया. रविवार (19 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में पंजाब ने मेजबान टीम को जीत के लिए 215 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया. अपने आखिरी लीग मैच में जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. यदि राजस्थान रॉयल्स (RR) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में हार मिलती है या वह मुकाबला बेनतीजा रहता है, तो सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे नंबर पर रहेगी. ऐसी स्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद क्वालिफायर-1 मुकाबले में केकेआर का सामना करेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अभिषेक शर्मा और हेनिरक क्लासेन की अहम भूमिका रही. ओपनर अभिषेक शर्मा ने 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली. वहीं हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. राहुल त्रिपाठी (33) और नीतीश रेड्डी (37) ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उपयोगी योगदान दिया. ट्रेविस हेड इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और खाता भी नहीं खोल सके. पंजाब के लिए हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की मौजूदा सीजन में यह नौवीं हार रही और वह अंकतालिका में नौवें स्थान पर रहीं.

प्रभसिमरन ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 214 रन बनाए. पंजाब के लिए ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. प्रभसिमरन ने 45 गेंदों का सामना किया और सात चौके के अलावा चार छक्के लगाए. दूसरे ओपनर अथर्व तायडे ने भी 27 गेंदों पर 46 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे. अथर्व और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी. रिली रोसो ने 49 (24 गेंद, 3 चौके और दो सिक्स) और कप्तान जितेश शर्मा ने नाबाद 32 रनों (15 गेंद, 2 चौके और 2 सिक्स) का योगदान दिया. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी. नटराजन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...