10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालCBI की टीम ने CBI अफसरों को किया गिरफ्तार, MP के नर्सिंग...

CBI की टीम ने CBI अफसरों को किया गिरफ्तार, MP के नर्सिंग घोटाले की जांच में नया मोड़

Published on

भोपाल ,

दिल्ली से आई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने भोपाल सीबीआई के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही रिश्वत देने वाले मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, पिछले 2 साल से हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई मध्य प्रदेश के नर्सिंग घोटाले की जांच कर रही है. इसमें रविवार 19 मई को नया मोड़ आया जब दिल्ली से आई सीबीआई अफसरों ने भोपाल सीबीआई के 4 अफसरों को मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक सीबीआई का इंस्पेक्टर है, तो वहीं 2 एमपी पुलिस के अधिकारी हैं जो वर्तमान में डेप्युटेशन पर सीबीआई को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके अलावा, रिश्वत देने के आरोप में निजी नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन, प्रिंसिपल और एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रविवार रात ही भोपाल स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 29 मई तक की रिमांड पर भेजा गया है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...