15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलभारत की 4x400 मीटर रिले रेस टीम ने एशियन चैंपियनशिप में जीता...

भारत की 4×400 मीटर रिले रेस टीम ने एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली:

भारत की मिक्स चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने सोमवार को पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम हालांकि पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही। मुहम्मद अजमल, ज्योतिका श्री दांडी, अमोज जैकब और शुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने तीन मिनट 14.12 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इससे पहले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन मिनट 14.34 सेकेंड का था जो भारतीय टीम ने पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के दौरान बनाया था। भारतीय टीम रेस के चारों चरण के दौरान बढ़त बनाए हुए थी। श्रीलंका की टीम तीन मिनट 17.00 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 18.45 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सोमवार का यह समय भारतीय टीम को विश्व एथलेटिक्स की रोड टू पेरिस सूची में 21वें स्थान पर जगह दिलाता है।

भारत की पेरिस ओलिंपिक में क्वालीफाई करने की राह मुश्किल
टीम का लक्ष्य 15वें या 16वें स्थान तक आना था। इस तरह भारतीय टीम की पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने की राह मुश्किल हो गई है क्योंकि पेरिस में मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में सिर्फ 16 टीम हिस्सा लेंगी। बहामास के नसाऊ में विश्व एथलेटिक्स रिले से पहले ही 14 चार गुणा 400 मीटर रिले टीम पेरिस ओलिंपिक के लिए स्वत: क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब 30 जून की समयसीमा तक देशों के सर्वश्रेष्ठ समय के आधार पर सिर्फ दो स्थान भरे जाने हैं। चेक गणराज्य (तीन मिनट 11.98) और इटली (तीन मिनट 13.56 सेकेंड) रोड डू पेरिस सूची में अभी क्रमश: 15वें और 16वें स्थान पर हैं।

पहले ही 14 टीमें कटा चुकी पेरिस ओलिंपिक का टिकट
इससे पहले ही शीर्ष 14 टीम विश्व एथलेटिक्स रिले के दौरान पेरिस ओलिंपिक का टिकट कटा चुकी हैं, जहां भारतीय टीम क्वालीफाई करने में नाकाम रही। सोमवार को भारत का लक्ष्य कम से कम तीन मिनट 13.56 सेकेंड से बेहतर प्रदर्शन करना था जिससे कि वह 16वें स्थान पर आ जाए। लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) 30 जून की समय सीमा से पहले मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भेजने पर विचार कर सकता है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...