6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeभोपालMy Mandi Startup को मैनेजर ने लगाया चूना, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे...

My Mandi Startup को मैनेजर ने लगाया चूना, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे की है कंपनी

Published on

ग्वालियर,

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया की किराना ऐप स्टार्टअप मायमंडी (My Mandi) ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने ही मैनेजर के खिलाफ कथित तौर पर धन गबन करने की शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि My Mandi Startup के दो निवेशक हैं, जिसमें एक महानआर्यमन सिंधिया और दूसरे उद्योगपति रतन टाटा हैं.

जनकगंज थाने के प्रभारी विपेंद्र चौहान ने बताया कि मायमंडी (My Mandi) ऐप के अकाउंट मैनेजर उत्कर्ष हांडे ने कंपनी के खरीद प्रबंधक शिवम गुप्ता के खिलाफ धन के गबन की शिकायत की है. उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और शिकायत की जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता ने कहा कि कंपनी मायमंडी ऐप के जरिए सब्जियों और फलों की खरीद-फरोख्त करती है.

‘My Mandi Startup के दो निदेशक’
चौहान ने आगे कहा, उन्होंने शिकायतकर्ता से दस्तावेज मांगे हैं. दस्तावेज मिलने और जांच के बाद गबन और धोखाधड़ी की राशि का पता चल सकेगा. माय मंडी ऐप के अनुसार, महानआर्यमन सिंधिया इस कंपनी के दो निदेशकों में से एक हैं, जबकि उद्योगपति रतन टाटा इस कंपनी के दूसरे निवेशकों में से एक हैं.

‘महाआर्यमन सिंधिया ने की थी कंपनी की शुरूआत’
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने साल 2022 के अंत में एक वेजिटेबल स्‍टार्टअप माई मंडी शुरू किया था. महानार्यमन इस कंपनी के को-फाउंडर हैं और उनकी कंपनी एक ऑनलाइन एग्रीगेटर है, जो ताजी फल और सब्जियां सप्‍लाई करता है. यह स्‍टार्टअप स्‍केल मॉडल पर काम करता है. कंपनी एक साथ बड़ी मात्रा में सब्जियां खरीदती हैं. फिर उन्‍हें सब्‍जी विक्रेताओं को भेजती है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...