8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में पिकअप पलटने से 18...

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत

Published on

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को हुए सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बैगा आदिवासी जंगल से पारंपरिक तेंदूपत्ता लेकर घर लौट रहे थे. बहपानी इलाके के पास पिकअप गाड़ी रास्ते में अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायल हो गए. पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे. सभी कुई के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह मामला पंडरिया के कुकदूर थाने का इलाके का है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क हादसे में मृतकों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान किया है.इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की सूचना पीड़ितों के परिजनों और रिश्तेदारों को दे दी गई है.

इससे पहले 9 अप्रैल को दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ था. कुम्हारी थाना क्षेत्र में केडिया कंपनी से कर्मचारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई और 25 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख
इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने X पर लिखा, कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है. घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट
इस घटना पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने X पर ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा, कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...