15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलविराट की सिक्योरिटी में 3 हजार जवान तैनात, छावनी में बदला नरेंद्र...

विराट की सिक्योरिटी में 3 हजार जवान तैनात, छावनी में बदला नरेंद्र मोदी स्टेडियम

Published on

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर चार संदिग्ध आईएस आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद, यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जो आज शाम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर की मेजबानी करने के लिए तैयार है। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार रात अहमदाबाद हवाई अड्डे से चार श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तान में मौजूद अपने आका के निर्देश पर इस्लामिक स्टेट के लिए आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने आए थे। अधिकारियों ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में हजारों फैंस के आने की उम्मीद है और अहमदाबाद पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं।

हाल की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। पुलिस ने अपनी तैयारियों के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि पांच पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और 10 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सहित 3,000 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने बताया कि 800 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी स्टेडियम परिसर में रहेंगे। मैच के दौरान किसी भी घटना से बचने के लिए स्टेडियम में पुलिस का काफिला तैनात रहेगा।

पता चला कि संदिग्धों ने श्रीलंका से चेन्नई और फिर अहमदाबाद की यात्रा की थी। अधिकारियों ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी से आज के मैच में भाग लेने वाले फैंस और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अब तक पूछताछ के दौरान संदिग्ध आतंकियों ने यह बताने से इनकार किया है कि वो वास्तव में कहां आतंकवादी हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों की पहचान मोहम्मद नुसरत (35), मोहम्मद फारुख (35), मोहम्मद नफरान (27) और मोहम्मद रसदीन (43) के रूप में हुई है, जो कोलंबो से रविवार सुबह चेन्नई पहुंचे और दूसरी उड़ान से रात आठ बजे के आसपास अहमदाबाद पहुंचे थे।

यहां बताना जरूरी हो जाता है कि इसी मैदान पर बीती रात कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को क्वालीफायर-1 में हराकर चौथी बार फाइनल में जगह बना ली है। अब एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विजेता की टक्कर हैदराबाद से क्वालीफायर-2 में होगी। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के सामने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ में आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कठिन चुनौती होगी जो चमत्कारिक प्रदर्शन करके यहां तक पहुंची है। दूसरी ओर आरसीबी प्लेआफ से बाहर होने की कगार पर पहुंचने के बाद सनसनीखेज तरीके से चौथे स्थान तक पहुंची । पहले आठ में से सात मैच हारने के बाद फाफ डु प्लेसी की टीम ने गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेआफ में जगह बनाई।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...