15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलविराट ने जल्दी आउट होकर भी रचा इतिहास, IPL इतिहास में 8...

विराट ने जल्दी आउट होकर भी रचा इतिहास, IPL इतिहास में 8 हजार रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

Published on

अहमदाबाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में आठ हजार रन बनाने पहले खिलाड़ी बन गए। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में कोहली ने ये मुकाम हासिल किया। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को चौका मारकर वह आईपीएल में आठ हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर वह पवेलियन लौट गए। युजवेंद्र चहल की बॉल पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 24 गेंद में 33 रन बनाकर बाउंड्री में धर लिए गए।

कोहली के आसपास भी कोई नहीं
विराट कोहली- 8004 (244 पारी)
शिखर धवन- 6769 (221 पारी)
रोहित शर्मा- 6628 (252 पारी)
डेविड वॉर्नर- 6565 (184 पारी)
सुरेश रैना- 5528 (200 पारी)

एक सीजन में RCB प्लेयर के सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली- 973 (2016)
विराट कोहली- 741* (2024)
क्रिस गेल- 733 (2012)
फाफ डुप्लेसिस – 730 (2023)
क्रिस गेल- 708 (2013)

विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप
विराट कोहली इस सत्र में 15 मैचों में 741 रन बना चुके हैं और उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजा हुआ है। आरसीबी प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंचने के बाद सनसनीखेज तरीके से चौथे स्थान तक पहुंची है। पहले आठ में से सात मैच हारने के बाद फाफ डु प्लेसी की टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेआफ में जगह बनाई। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स चार हार और एक वर्षाबाधित मैच रद्द होने के बाद यहां पहुंची है तो आरसीबी ने लगातार छह जीत दर्ज करके अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...