15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलIPL: दिनेश कार्तिक के लिए टीवी अंपायर ने पलटा फैसला, बेईमानी होते...

IPL: दिनेश कार्तिक के लिए टीवी अंपायर ने पलटा फैसला, बेईमानी होते देख भड़के संगाकारा

Published on

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार रात राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। करो या मरो के इस मैच में टीवी अंपायर ने एक विवादित फैसला दे दिया, जिसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। फील्ड अंपायर ने दिनेश कार्तिक को LBW आउट दिया था, लेकिन टेलीविजन अंपायर अनिल चौधरी ने बिना जांचे-परखे बेहद जल्दबाजी में फैसला बदलते हुए दिनेश कार्तिक को नॉटआउट दे दिया। अनिल चौधरी के इस गैरजिम्मेदाराना तरीके से हर कोई सन्न रह गया। कमेंटेटर्स ने ऑन एयर फैसले की आलोचना की। मैदान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर्स के साथ-साथ डगआउट में बैठे हेड कोच कुमार संगाकारा भी हैरान थे। बाद में संगाकारा को बाउंड्री के बाहर अंपायर्स से बातचीत करते देखा गया।

दरअसल, मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार अंतराल में लगे झटकों से परेशान थी। तेज गेंदबाद आवेश खान ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज रजत पाटीदार (22 गेंद में 34 रन) को आउट किया। 122 रन पर चार विकेट गिरने के बाद दिनेश कार्तिक मैदान पर क्रीज पर पहुंचे। जो संभवत: संन्यास से पहले आखिरी बार आईपीएल में बैटिंग करने उतरे। पहली ही गेंद उनके पैड पर लगी और जोरदार अपील पर अंपायर ने उंगुली भी खड़ी कर दी। डीके बिना खाता खोले गोल्डन डक हो चुके थे, लेकिन दूसरे छोर पर अपने साथी महिपाल लोमरोर से सलाह लेने के बाद उन्होंने रिव्यू का फैसला किया।

टेलीविजन अंपायर ने बेहद जल्दबाजी में दिनेश कार्तिक के पक्ष में फैसला सुनाया। टीवी अंपायर का तर्क था कि बॉल उनके बल्ले का किनारा लेकर गई थी। हालांकि, जब बल्ला गेंद के बगल में था तब अल्ट्रा-एज पर जो स्पाइक दिखाई दिया, उससे पता चलता है कि गेंद पैड पर लगी न कि बैट पर क्योंकि बल्ले और गेंद के बीच एक स्पष्ट गैप था। रिप्ले देखते ही गेंदबाज आवेश खान ने भी इस ओर इशारा किया। कुमार संगाकारा भी डगआउट में परेशान दिखे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस फैसले का असर मैच पर भी पड़ सकता है क्योंकि दिनेश कार्तिक ने 13 गेंद में 11 रन का योगदान दिया। बाद में उन्हें आवेश खान ने ही आउट किया, लेकिन अगर उन्हें उसी वक्त आउट दे दिया जाता तो शायद आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 172/8 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाती।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...