15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलकोहली के 'गुरु' ने दिखाई BCCI को आंख, बोले- कोच के लिए...

कोहली के ‘गुरु’ ने दिखाई BCCI को आंख, बोले- कोच के लिए आवेदन न किया है, न करूंगा

Published on

अहमदाबाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर की भारतीय कोच पद के लिए दावेदारी पेश करने की कोई योजना नहीं है। जिंबाब्वे के इस पूर्व कप्तान ने आईपीएल प्लेऑफ से अपनी टीम के बाहर होने के बाद इसकी पुष्टि की। राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद भारत के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 27 मई तक नए कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

फ्लावर ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैंने आवेदन नहीं किया है। मैं आवेदन नहीं करूंगा। मैं फिलहाल फ्रेंचाइजी लीग से जुड़कर खुश हूं।’ माना जा रहा है कि गौतम गंभीर से संपर्क किया गया है लेकिन ना तो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और ना ही बीसीसीआई के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सफल कोच रहे फ्लावर के मार्गदर्शन में 2012 में एलिस्टर कुक की अगुआई वाली टीम ने भारत में टेस्ट श्रृंखला जीती थी।

फ्लावर इससे पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच रह चुके हैं और दुनिया भर में कई अन्य फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए साल में 10 महीने काम करने पर इस समय वह विचार नहीं कर रहे। फ्लावर ने कहा, ‘मैं कुछ बेहतरीन संगठनों के साथ काम कर रहा हूं इसलिए मैं इस समय इससे बहुत खुश हूं।’

दूसरी ओर, रिकी पोंटिंग को लेकर भी खबर है कि उन्होंने भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इनकार कर दिया है, जबकि स्टीफन फ्लेमिंग की ओर से पहले ना में जवाब मिल चुका है। बता दें कि पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं, जबकि फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स को कोचिंग दे रहे हैं।

Latest articles

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

दादाजी धाम में सामूहिक शिव अभिषेक व हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...