8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालबुर्ज खलीफा का दीदार, रॉल्स रॉयस की सवारी और डेजर्ट सफारी... दुबई...

बुर्ज खलीफा का दीदार, रॉल्स रॉयस की सवारी और डेजर्ट सफारी… दुबई में बागेश्वर बाबा का रॉकिंग अवतार

Published on

भारत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा छाए रहते हैं। अपनी कथाओं पर विवादित बयानों की वजह से चर्चा रहते हैं। देश के बाहर भी बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। लंदन के बाद वह दुबई में इन दिनों कथा सुना रहे हैं। बड़ी संख्या में दुबई में भी बाबा की कथाओं में भीड़ उमड़ रही है। दुबई में उनका जलवा देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। वहीं, बाबा के आवभगत में कुछ शेख भी दिख रहे हैं। दुबई में अलग-अलग जगहों पर बाबा जा रहे हैं। इस दौरान उनका अलग लुक दिख रहा हैं।

बुर्ज खलीफा का बाबा ने किया दीदार
दुबई पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वहां की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का दीदार किया है। बुर्ज खलीफा के टॉप पर जाकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो रेकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने दुबई का टॉप एंगल व्यू दिखाया है। इसका वीडियो बागेश्वर सरकार ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

डेजर्ट सफारी में रॉकिग बाबा
इसके साथ ही अपने सेवकों के साथ बागेश्वर सरकार डेजर्ट सफारी करने भी गए हैं। डेजर्ट सफारी की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। डेजर्ट सफारी के दौरान बाबा रॉक्स थे, उन्हें देखकर शेख भी हैरान थे। डेजर्ट सफारी का बाबा ने जमक लुत्फ उठाया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इन तस्वीरों को देखकर उनके भक्त हैरान हैं।

रॉल्स रॉयस की सवारी
दुबुई में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की खूब आवभगत हो रही है। वह वहां रॉल्स रॉयस की सवारी कर रहे हैं। इस कार की कीमत करोड़ों में होती है। बाबा के लिए उनके चाहने वाले लोग अलग-अलग कलर के रॉल्स रॉयस लेकर आ रहे हैं। इससे यह दिख रहा है कि उनका जलवा कितना है।

हिंदू मंदिर भी गए बाबा
वहीं, कुछ समय पहले ही दुबई में हिंदू मंदिर बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर के उद्घाटन में गए थे। अब बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस मंदिर में गए थे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की है। साथ ही बारीकी से मंदिर को देखा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

कथा सुनने भी उमड़ रही भीड़
दुबई में बाबा की कथा सुनने के लिए भी भीड़ खूब उमड़ी रही है। 26 मई तक बागेश्वर सरकार दुबई में कथा सुनाएंगे। साथ ही 24 और 25 मई को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में बागेश्वर धाम सरकार लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान बाबा के साथ सेल्फी लेने के लिए उतवाले दिख रहे हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...