15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलदिनेश कार्तिक ने इधर आईपीएल से लिया संन्यास, उधर टी20 वर्ल्ड कप...

दिनेश कार्तिक ने इधर आईपीएल से लिया संन्यास, उधर टी20 वर्ल्ड कप में मिल गई एंट्री

Published on

नई दिल्ली:

दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर का अंत हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में हार मिली थी। इस हार के साथ ही कार्तिक का लीग में करियर खत्म हो गया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2008 में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक हर सीजन में हिस्सा लिया है। आईपीएल के इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद भी दिनेश कार्तिक को चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में शामिल नहीं किया।

टी20 वर्ल्ड कप में कार्तिक की एंट्री
दिनेश कार्तिक को भले ही टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद भी उनकी टूर्नामेंट में एंट्री हो गई है। वह कमेंटेटर के रूप में टी20 वर्ल्ड कप में होंगे। आईसीसी ने इस इवेंट के लिए 40 सदस्यीय कमेंट्री टीम की घोषणा कर दी है। इसमें दिनेश कार्तिक भी शामिल हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। इसके बाद भी पिछले कई सालों से कमेंट्री बॉक्स में दिख रहे हैं। 2023 वर्ल्ड कप में भी कार्तिक ने कमेंट्री की थी।

कार्तिक के अलावा तीन और भारतीय
टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक के अलावा तीन और कमेंटटर दिखेंगे। इसमें पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ ही रवि शास्त्री का नाम है। इसके साथ ही हर्षा भोगले भी कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे। टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किए गए ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी कमेंट्री करेंगे। जून में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है।

टी20 वर्ल्ड कप की कमेंट्री पैनल: दिनेश कार्तिक (भारत), लिसा स्टालेकर (ऑस्ट्रेलिया), वसीम अकरम (पाकिस्तान), अतहर अली खान (बांग्लादेश), रसेल अर्नाल्ड (श्रीलंका), माइक एथर्टन (इंग्लैंड), जेम्स ओ ब्रायन (यूएसए), केटी मार्टिन (न्यूजीलैंड), पॉमी मबंग्वा (जिम्बाब्वे), टॉम मूडी (ऑस्ट्रेलिया), इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड), एलिसन मिचेल (इंग्लैंड), ब्रायन मुर्गट्रोयड (नीदरलैंड्स), डैनी मॉरिसन (न्यूजीलैंड), इयान बिशप (वेस्टइंडीज), हर्षा भोगले (भारत), रवि शास्त्री (भारत), शॉन पोलक (साउथ अफ्रीका), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), कास नायडू (साउथ अफ्रीका), सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज), कार्लोस ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज), स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), नासिर हुसैन (इंग्लैंड), ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका), इयान स्मिथ (न्यूजीलैंड), डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका), एलन विल्किंस (इंग्लैंड), वकार यूनुस (पाकिस्तान), इयान वार्ड (इंग्लैंड), साइमन डूल (न्यूजीलैंड), एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया), डैरेन गंगा (वेस्टइंडीज), सुनील गावस्कर (भारत), नताली जर्मनोस (साउथ अफ्रीका), मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), माइक हेसमैन (ऑस्ट्रेलिया), नियाल ओ ब्रायन (आयरलैंड), एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट (इंग्लैंड), रमीज राजा (पाकिस्तान)।

Latest articles

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

दादाजी धाम में सामूहिक शिव अभिषेक व हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...