15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलओस नहीं आई, बड़े नाम हुए फेल... इन 5 कारण ने राजस्थान...

ओस नहीं आई, बड़े नाम हुए फेल… इन 5 कारण ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल से बाहर करवा दिया

Published on

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया है। सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान को हार मिली। पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। सीजन के पहले हाथ में टॉप पर रहने वाली राजस्थान ने मई के महीने में सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की। चलिए हम आपको बताते हैं कि वो क्या कारण रहे जिसकी वजह से हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान को हार झेलनी पड़ी।

बड़े मैच में बड़े नाम फेल
राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन संजू सैमसन और रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन इस मैच में दोनों फेल रहे। संजू ने 11 गेंदों पर 10 रनों की पारी खेली तो पराग ने 6 रन बनाने के लिए 10 गेंदों का सामना किया। दो प्रमुख बल्लेबाजों का फेल होना राजस्थान की हार का बड़ा कारण है।

ओस ही नहीं आई
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला सीधे सीधे ओस की वजह से था। चेन्नई में दूसरी पारी के दौरान काफी ओस गिरती है। लेकिन इस मैच के दौरान ओस ही नहीं आई। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिली और राजस्थान को हार मिली।

एलिमिनेटर के हीरो की कुटाई
राजस्थान के लिए एलिमिनेटर मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की बॉलिंग की थी। लेकिन इस मैच में अपने घरेलू मैदान पर वह फेल रहे। कप्तान संजू ने उन्हें नई गेंद दी लेकिन अश्विन कोई कमाल नहीं कर पाए। उनके 4 ओवर में हैदराबाद के बल्लेबाज ने 43 रन कूट दिए।

पैट कमिंस की कप्तानी
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाने में पैट कमिंस का बड़ा हाथ है। उन्होंने स्पिन गेंदबाजों का बेहतरीन इस्तेमाल किया। सीजन में पहली बार अभिषेक शर्मा को गेंद दी। अभिषेक को कई मैचों से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यूज किया जा रहा था, लेकिन इस मैच में कमिंस ने ऐसा नहीं किया।

कोहलर-कैडमोर को खरीदा क्यों?
टॉम कोहलर-कैडमोर के पास इंटरनेशन क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं है। उन्होंने भारत में कभी नहीं खेला है। इसके बाद भी राजस्थान ने उन्हें नीलामी में खरीदा। बटलर के वापस जाने के बाद उन्हें मौका मिला और कैडमोर पूरी तरह फेल रहे। इस मैच में पावरप्ले में 16 गेंदों पर वह सिर्फ 10 रन बना सके।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...