8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeभोपालMP: वॉइस चेंजिंग ऐप और स्कॉलरशिप का झांसा... कॉलेज की 7 छात्राओं...

MP: वॉइस चेंजिंग ऐप और स्कॉलरशिप का झांसा… कॉलेज की 7 छात्राओं से किया रेप, पकड़े गए आरोपी

Published on

सीधीः

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आवाज चेंज करने वाले मैजिक वॉइस ऐप्स के जरिए गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ने वाली गर्ल्स को स्कॉलरशिप के नाम पर आरोपी झांसा देकर आरोपियों ने बलात्कार की घटना को अंजाम देते थे। इस मामले में मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति के सहित 4 को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति पेशे से मजदूर है उसने यूट्यूब से आवाज बदलने वाले ऐप्स की मदद से मोबाइल में एक्टिवेट करके छात्राओं को निशाना बनाता था।

दरअसल, मुख्य आरोपी और उसके दोस्तों ने सीधी के गवर्नमेंट कालेज वॉट्सएप ग्रुप से नंबर निकालते थे। इसके बाद आरोपी इस मैजिक ऐप के जरिए रंजना मैंम बनकर महिला की आवाज में पीड़ित छात्राओं से बात करते थे। उनसे स्कॉलशिप के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट देने के लिए किसी सुनसान जगह में बुलाते थे। किसी को इस बात की भनक न लगे इसके लिए वह निश्चित स्थान पर लेने के लिए एक युवक को बाइक से भेजते थे। और वहां से लाने के बाद इस तरह घटना को अंजाम देते थे।

7 लड़कियों के साथ किया रेप
पुलिस के मुताबिक ये आरोपी अभी तक 7 छात्राओं को अपना शिकार बन चुके हैं। यह संख्या और भी बढ़ सकती है। वहीं, मामला सामने आने के बाद कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया ने शेयर करते हुए प्रदेश सीएम डॉ मोहन यादव को निशाना बनाते हुए पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अभी दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ये आरोपी आए पकड़ में
मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। इसके साथ ही बाकियों की तलाश करते हुए 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति पिता ददुल्ला प्रजापति (30 साल) निवासी अमरवाह,संदीप पिता वंशगोपाल प्रजापति (21 साल) निवासी मड़वास थाना मझौली, राहुल पिता वंशगोपाल प्रजापति (24 साल) और लवकुश प्रजापति पिता मंगल प्रसाद प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी मड़वास को पकड़ा है। ये सभी मिलकर लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे।

घटना को लेकर सीएम गंभीर, कांग्रेस हमलावर
सीधी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंभीर हैं. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सीधी में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के साथ हुई घटना की जांच एसआईटी करेंगी. पाक्सो एक्ट के तहत होगी कार्यवाही. आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करेगी सरकार.

इसमें एक-एक करके छात्राओं ने अलग-अलग पुलिस थानों में 4 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है. मामला सामने आने के बाद कांग्रेस भी हमलावर हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया ने शेयर करते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव निशाना बनाते हुए पुलिस पर सवाल उठाए हैं.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...