12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलवैभव अरोड़ा के सामने फुसकी बम साबित हुए ट्रेविस हेड, पलक झपकते...

वैभव अरोड़ा के सामने फुसकी बम साबित हुए ट्रेविस हेड, पलक झपकते किया काम तमाम

Published on

चेन्नई:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस बिना खाता खोले आउट हो गए। प्लेऑफ में यह दूसरी बार है जब ट्रेविस हेड कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं। फाइनल मैच में हेड को वैभव अरोड़ा ने गुरबाज के हाथों लपकवाया। इस तरह ट्रेविस हेड, जिन्होंने लीग स्टेज में अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से तबाही मचाई थी, वह फाइनल मैच में फुसकी बम साबित हुए। फाइनल से पहले क्वालीफायर-1 में भी ट्रेविस हेड को मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया था।

ट्रेविस हेड के विकेट के साथ सनराइजर्स को पावर प्ले में दूसरा झटका लग गया। ट्रेविस हेड से पहले उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अभिषेक शर्मा को मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में बोल्ड कर दिया। इस तरह टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स की टीम भयानक शुरुआत हुई।

स्टार्क से बचने का तरीका नहीं आया काम
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ओपनिंग के लिए उतरे। केकेआर के लिए पहला ओवर मिचेल स्टार्क करने आए और अभिषेक शर्मा ने स्ट्राइक लिया। इससे पहले सनराइजर्स के लिए ट्रेविस हेड पारी का आगाज करते थे। हालांकि, फाइनल में मिचेल स्टार्क से बचने के लिए हेड खुद स्ट्राइक नहीं ली। इसके बावजूद को वह नहीं चल पाए और वैभव अरोड़ा ने उन्हें आउट कर दिया।

स्टार्क ने हेड पांच बार किया है आउट
मिचेल स्टार्क के खिलाफ ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है। स्टार्क ने ट्रेविस को पांच बार आउट किया। इस दौरान चार बार तो ट्रेविस हेड अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। स्टार्क के खिलाफ ट्रेविस हेड की हालत ऐसी रही है कि वह सिर्फ एक रन ही बना पाए हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...